जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। ये हम सब मानते आए हैं और आगे भी मानेंगे। लेकिन दो लोग विवाह के बाद कितने खुश होंगे? इसका निर्णय उनकी राशि भी लेती हैं। किस राशि के शख्स की किस राशि के शख्स के साथ खुशी-खुशी निभेगी? इसको ध्यान में रख कर की गई शादी में खुशियों की बौछार होती है। ऐसा हम नहीं कह रहें लाखों जोड़ों का सुखी जीवन इसका सबूत है। अब अगर आपकी भी शादी की उम्र है या आप शादी करने के लिए बिलकुल तैयार हैं तो राशि देख कर ही अपने लिए साथी तलाशें। अब समस्या ये है कि इसका पता लगाएं। आखिर ये कैसे पता लगाएं कि आपकी राशि के साथ किस राशि की बनेगी? इसके लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। राशियों के बीच इस काम में आपकी मदद हम किए देते हैं-

मेष राशि है तो-
ये एक ऐसी राशि है, जिसके साथ पुरुष हो या स्त्री, दोनों ही पॉज़िटिव होते हैं और चंचल भी। मतलब वो थोड़ी बहुत दिक्कतों को तो यूंहीं हांसते हुए काट लेते हैं। इनको परेशानियां दारा नहीं पाती हैं। इन्हीं दोनों खासियतों के चलते इस राशि के लोगों को सभी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन जब पत्नी या पति की बात आए तो मेष पुरुष के साथ मीन राशि की स्त्री की जोड़ी खूब जमती है। मेष पुरुष की जोपड़ी वृष और मिथुन राशि की स्त्री के साथ भी अच्छी रहती है।
वृष राशि है तो-
रहस्य…इस शब्द का इस राशि के साथ खास जुड़ाव है। दरअसल वृष राशि के स्त्री और पुरुष दोनों ही कला को पसंद करने वाले तो होते ही हैं उनका व्यक्तित्व थोड़ा रहस्य से भी भरा होता है। अक्सर वो पूरी बात सबके सामने नहीं रखते हैं। वो अचानक से सबके सामने खुद को खुली किताब बनाने से बचते हैं। मेष, मिथुन और मीन राशि है अगर आपकी तो वृष राशि के पुरुष के साथ आपका वैवाहिक जीवन खुशी से भरा होता है। दूसरी राशि की स्त्रियॉं के साथ वृष राशि के पुरुषों का अक्सर ही वैचारिक मतभेद रहता है।
कर्क राशि है तो-
कर्क राशि के लोग काफी संवेदनशील होते हैं, साथ ही निगेटिव सोच वाले और इमोशनल भी। कह सकते हैं कि उन्हें बहुत छोटी-छोटी बातें बहुत परेशान कर देती हैं। कर्क राशि वाले पुरुष के साथ मेष, वृष और वृश्चिक राशि की स्त्री का जीवन खुशी से बीतता है। लेकिन हां स्त्री की राशि अगर सिंह, कन्या या फिर तुला है तो भी जीवन ठीक चलता है लेकिन प्यार और तकरार दोनों ही रहते हैं।
सिंह राशि है तो-
सिंह राशि वाले लोग जीवन का लुत्फ उठाने वाले चंचल, आकर्षक और महात्वाकांक्षी होते हैं। इनके लिए प्यार की बहुत अहमियत होती है। सिंह राशि के साथ मिथुन, तुला, और सिंह राशि की स्त्रियॉं का जीवन अच्छा बीतता है।

कन्या राशि है तो-
इस राशि के लोग जीवन में प्यार की बहुत अहमियत समझते हैं लेकिन उनका स्वभाव रहस्य से भरा होता है। इस राशि के पुरुषों को धनु, वृश्चिक, मीन और कर्क राशि की स्त्री को ही चुनना चाहिए। इन राशियों के साथ कन्या रही के पुरुषों के जीवन अच्छा बीतता है।
तुला राशि है तो-
तुला राशि वाले स्त्री-पुरुष न्याय की बहुत अहमियत देते हैं और इनके लिए सौंदर्य भी बहुत अहम रहता है। इस राशि के पुरुष की जोड़ी मेष, सिंह और धनु राशि की स्त्रियॉं के साथ अच्छी रहती है।
वृश्चिैक राशि है तो-
इस राशि के लोग काफी संवेदनशील, भावुक होने के साथ झगड़ालू भी होते हैं। इनमें बदला लेने की प्रवृति भी होती है। इस राशि के पुरुषों के साथ वृष, कन्या और कुम्भ राशियों का मेल अच्छा रहता है। सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के साथ जोड़ी ठीक रहती है। लेकिन इसके अलावा किसी राशि के साथ इनकी जमती नहीं है।
धनु राशि है तो-
काफी फुर्तीले और काम करने को हमेशा तैयार रहने वाले धनु राशि के लोगों के लिए प्रेम और ईमानदारी एक बराबर होती है। इन लोगों की जोड़ी मिथुन, मीन और तुला राशि की स्त्रियॉं के स्सथ खूब फबती है और खुशी से भरपूर भी होती है। कन्या और कुंभ राशि की स्त्रियॉं के साथ धनु पुरुष जोड़ी भी अच्छी रहती है लेकिन इसके अलावा कोई राशि हुई तो काफी परेशानी होती है, वैवाहिक जीवन में।
मकर राशि है तो-
आपकी राशि मकर है तो ध्यान दें आपका स्वभाव थोड़ा गोपनियता से भरा जरूर होगा। आपमें कॉन्फ़िडेंस भी खूब होगा। इस राशि के पुरुष मेष, तुला और मकर राशि की स्त्रियॉं के साथ सुखी जीवन बिता पाते हैं। इसके साथ में कर्क, वृश्चिक और मीन राहसि की स्त्री के साथ भी मकर राशि के पुरुष की जमती है। लेकिन बाकी राशि की स्त्रियॉं के साथ विवाद बना ही रहता है।
कुंभ राशि है तो-
ये एक ऐसी राशि है, जिसके शख्स बेहद प्यार भरे व्यवहार के होते हैं। इनकी बोली भी शालीन और मीठी होती है। इंका स्वभाव गंभीर होने के साथ संवेदनशील भी होता है। कुंभ राशि के पुरुष का जीवन वृष, सिंह, धनु राशि की स्त्रियॉं के साथ अच्छा बीतता है। मेष, कुंभ और वृश्चिक राशि की स्त्रियॉं के साथ भी कुंभ राशि के पुरुष सुखी वैवाहिक जीवन बिता पाते हैं। लेकिन इन राशियों के साथ कई बार वैचारिक भेदभाव भी हो जाते हैं।
मीन राशि है तो-
इस राशि के व्यक्ति अपने काम में पारंगत लेकिन गोपनियता पसंद करने वाले होते हैं। इसके लिए प्रेम पूरे जीवन के बराबर होता है। इस राशि के पुरुषों को मिथुन, धनु और मीन राशि की स्त्रियॉं के साथ रिश्ते बनाने चाहिए, ताकि खुशहाल रह सकें। ये लोग वृष, कन्या और मकर राशि की स्त्रियॉं को भी जीवनसाथी बना सकते हैं। लेकिन फिर खुशियों के साथ गम भी अक्सर जीवन में दस्तक देता रहता है।
ये भी पढ़ें-
