टीवी पर एक बार फिर बिग बॉस शुरू होने जा रहा है और हाल ही में गोवा में इसका लॉन्च ईवेंट रखा गया था। इस कार्यक्रम में सलमान खान ने बिगबॉस से जुड़ी मजेदार बातों के बारे में बात की और इसी प्रेस कॉन्फरेंस के दौरान उन्होंने बिगबॉस के इस सीज़न की पहली सलिब्रिटी जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया से भी लोगों को मिलवाया।
प्रेस कॉन्फरेंस में जब सलमान खान ने भारती से ये पूछा कि वो बिगबॉस में क्यों भाग लेने के लिए तैयार हुई तो उन्होंने जवाब दिया, मैं इस शो में पैसे की वजह से आई हूं। हालांकि भारती ने ये भी कहा कि मेरी इमेज कॉमेडी वाली है और मैं बिगबॉस से जुड़ते हुए सबसे ज्यादा अपने इमेज को लेकर डर रही हूं। लेकिन, इस मौके का फायदा उठाते हुए भारती ने मीडिया से भी रिक्वेस्ट किया कि वो उनकी इमेज को लड़ाकू न बनाएं।
Entertainment is unlimited as the real life jodi @bharti_lalli and @writerharsh join @BeingSalmanKhan on stage at the #BiggBoss12 press conference! pic.twitter.com/j9zokWnVSF
— COLORS (@ColorsTV) September 4, 2018
स्टेज पर भारती ने अपनी आदत और इमेज के अनुरूप सलमान के साथ मस्ती का कोई भी मौका नहीं छोड़ा और उनसे कहा कि उन्होंने एक राइटर से शादी इसलिए ही की है कि उनके घर भी सलमान जैसा बेटा पैदा हो।
