टीवी पर एक बार फिर बिग बॉस शुरू होने जा रहा है और हाल ही में गोवा में इसका लॉन्च ईवेंट रखा गया था। इस कार्यक्रम में सलमान खान ने बिगबॉस से जुड़ी मजेदार बातों के बारे में बात की और इसी प्रेस कॉन्फरेंस के दौरान उन्होंने बिगबॉस के इस सीज़न की पहली सलिब्रिटी जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया से भी लोगों को मिलवाया। 
प्रेस कॉन्फरेंस में जब सलमान खान ने भारती से ये पूछा कि वो बिगबॉस में क्यों भाग लेने के लिए तैयार हुई तो उन्होंने जवाब दिया, मैं इस शो में पैसे की वजह से आई हूं।  हालांकि भारती ने ये भी कहा कि मेरी इमेज कॉमेडी वाली है और मैं बिगबॉस से जुड़ते हुए सबसे ज्यादा अपने इमेज को लेकर डर रही हूं। लेकिन, इस मौके का फायदा उठाते हुए भारती ने मीडिया से भी रिक्वेस्ट किया कि वो उनकी इमेज को लड़ाकू न बनाएं। 
 



 
 
स्टेज पर भारती ने अपनी आदत और इमेज के अनुरूप सलमान के साथ मस्ती का कोई भी मौका नहीं छोड़ा और उनसे कहा कि उन्होंने एक राइटर से शादी इसलिए ही की है कि उनके घर भी सलमान जैसा बेटा पैदा हो।