हैदराबादी एग करी
सर्व-2-3,तैयारी में समय- 15 मिनट,बनने में समय-25 मिनट
सामग्रीः
- 3 अण्डे
- एक प्याज
- 4 कली लहसुन
- 1 इंच टुकड़ा अदरक
- 1/2 कप टमाटर प्यूरी
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा ताजा नारियल
- 1 चम्मच पोस्तदाना
- 1/2 चम्मच स्याह जीरा
- 4 लौंग
- 4 छोटी इलायची
- 1 इंच दालचीनी
- चार बड़ा चम्मच घी
- 1 कप दूध
- सजाने के लिए हरा धनिया
विधि-
- सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें।टमाटर प्यूरी को छोड़कर बाकी सभी मसाले व लहसुन, अदरक तथा नारियल सिल पर पीस लें।
- एक पैन में घी गर्म करें। प्याज ब्राउन होने तक भूनें। फिर पिसा मसाला डालकर भूनें।सुगन्ध आने पर प्यूरी डालें और दूध डाल दें।नमक स्वादानुसार डाल दें।
- एक उबाल आने पर एक-एक अण्डा धीरे-धीरे स्थान-स्थान पर तोड़ कर डाल दें। आंच धीमी कर दे।
- जब अण्डे पक जाएं तो उतार लें और हरा धनिया छिड़क दें।
बेक्ड फिश

सर्व-2,तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय-40 मिनट
सामग्री-
- 1 किलो सिंगरा या पाम्फ्रेट मछली
- 3 बड़े चम्मच रिफायंड आॅयल
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- डेढ़ इंच अदरक
- 8 कली लहसुन
- 1 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च
- 2 नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
विधि-
- सबसे पहले मछली अच्छी तरह साफ करके धो लें तथा कपड़े में सुखा लें।
- सारे सूखे व पिसे मसाले मछली के उपर चारों ओर लगा दें व पेट के अन्दर भी मसाला लगा दें। छूरी से मछली में 4-5 जगह लम्बे कट लगा दें
- एक घण्टे तक रख दें। रिफायंड आॅयल मछली में लगाकर तेज ओवन में 10-12 मिनट बेक करें व उपर से गरम मसाला छिड़क कर नींबू की फांक काटकर लगा दें व गरम-गरम सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
