घर पर ऐसे बनाएं पिस्ता क्रस्टेड फिश: Pista Crusted Fish Recipe
Pista Crusted Fish Recipe

घर पर ऐसे बनाएं पिस्ता क्रस्टेड फिश: Pista Crusted Fish Recipe

आपने फिश करी से लेकर फिश पकौड़ा और फिश रोल तक काफी सारी डिशेज ट्राई की होंगी। लेकिन आपने फिश से बनी ये लाजवाब रेसिपी कभी नहीं खाई होंगी। इस वीकेंड आपको पिस्ता क्रस्टेड फिश जरूर ट्राई करना चाहिए।

Pista Crusted Fish Recipe: ज्यादार लोग फिश सर्दियों में खाना पसंद करते है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसके अलावा यह इस मौसम में पच भी आसानी से जाता है। अक्सर नॉन वेजीटेरियन लोग तरह-तरह की फिश से बनी डिश ट्राई करते है। लोग फिश रोल से लेकर फिश पकौड़े और फिश करी तक ना जाने क्या-क्या रेसिपी खाते है। देखा जाए तो सेहत के लिहाजे से फिश शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा 3- फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

नियमित रूप से फिश का सेवन करने से दिल का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसके अलावा सर्दियों में फिश खाने से ठंड का कम एहसास होता है। लेकिन ज्यादातर लोग वही फिश करी, पकौड़ा और रोल खाकर बार- बार बोर हो जाते है। इसलिए आज हम फिश की एक नई रेसिपी लेकर आए है। जिसको खाकर आप फिश करी और फिश पकौड़ा को याद भी नही करेंगे। आज हम आपको पिस्ता क्रस्टेड फिश की रेसिपी के बारे में बताने वाले है। इसे बनाना बेहद आसानी है। आप इसे वीकेंड अपने परिवार के लिए ये रेसिपी जरूर बनाए। तो आइए जानते इसकी रेसिपी के बारे में।

Also read : इन 5 तरीकों के पापड़ से बढ़ाएं खाने का स्वाद: Papad Recipes

Pista Crusted Fish Recipe
Pista Crusted Fish

सामग्री

  • 1 किलो कटी हुई फिश
  • 2 कप पिस्ता
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
  • 2 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 गरम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच मसाला
  • 2 नींबू का रस
  • चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • आधा कप मैदा
  • आधा कप चावल का आटा
  • 5 कप तेल
  • 2 चम्मच कॉर्नस्ट्रार्च
  • 2 अंडा
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • पिस्ता क्रस्टेड फिश बनाने के लिए सबसे पहले फिश को चलते पानी में अच्छे से धो लें।
  • फिश को धोने के बाद इसे किचन टॉवल से अच्छी तरह पोछ लें।
  • इसके बाद फिश के सभी पिस को चाकू की मदद से स्ट्रेप्स में काट लें।
  • अब एक बाउल लें और इसमें फिश को डाल दें।
  • इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, नमक, नींबू का रस,रेड चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर फिश को मेरिनेट कर लें।
  • इन सभी चीजों को फिश में अच्छे से मिला दें और 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ दें।
  • अब एक दूसरा बाउल लें। फिर इसमें मैदा, चावल का आटा, अंडा, कॉर्नस्ट्रार्च और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद मेरिनेट की हुई फिश को इस मिश्रण में डालकर 10 के लिए रेस्ट पर रख दें।
  • अब एक कढ़ाई लें और इसमें 5- 6 कर तेल डालकर गर्म कर लें।
  • तेल जब गर्म हो जाएं तो आंच को धीमा कर दें और मेरिनेट किए हुए फिश को पिस्ता में अच्छे से कोट कर लें।
  • इसके बाद सारे फिश को तेल में डालकर डिप फ्राई कर लें।फिश को सुनेहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर लें। फिश को तेल में उलट- पलटकर अच्छे से पका लें।
  • ध्यान रहें 2 या 3 से ज्यादा फिश एक बार में फ्राई ना करें। नहीं तो फिश क्रिस्पी नही होंगे।
  • ध्यान रहें पिस्ता की कोटिंग एक – एक फिश पर लगाकर साथ के साथ तेल में फ्राई करते रहें।
  • जब फिश अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं तो इसे अपनी मनपसंद की सॉस के साथ सर्व करें।