एलिआये नाम का एक छोटा सा आईलैंड है। जो आईसलैंड के दक्षिण में स्थित है। तस्वीर में दर्शाया गया ये मकान उसी आईलैंड पर है। इस आईलैंड पर ये इकलौता मकान है। इसकी खासियत ये है कि इसमें कोई भी नहीं रहता है। इसके अलावा यहां कोई दूसरा मकान मौजूद नहीं। कहा जाता है कि 18वीें और 19वीं सदी में कुछ लोग यहां रहा करते थे। मगर 1930 के आसपास से बेहतर जीवन की उम्मीद में लोग यहां से चले गए। माना जाता है कि ये मकान करीबन 100 सालों से वीरान है। इस मकान को बनाने के पीछे कई कहानियां बताई जाती है। कुछ लोगों का कहना है कि ये मकान किसी अरबपति ने बनवाया था। वास्तव में इसे एलिआये हंटिंग एसोसिएशन ने बनवाया था। संगठन से जुड़े लोग जब भी शिकार करने आते थे, तो वे इसी लाॅज में ठहरते थे।
यह भी पढ़ें –6 तरह के अजब गजब दादा- आपके कैसे हैं?
