बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी को हर कोई जनता है। वहीं हाल ही में मंदिरा के पति और फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बता दें कि, जहां एक ओर मंदिरा एक सक्सेसफुल अभिनेत्री है वहीं दूसरी ओर राज पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। राज कौशल की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया और बॉलीवुड को एक बड़ा धक्का मिला। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह गम का साया छा गया था।
View this post on Instagram
इस दौरान मंदिरा बेदी अपने पति का अंतिम संस्कार करती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मंदिरा को उनके पति की मौत का बहुत गहरा सदमा लगा है। ऐसे में अब कपल के बारे में कई सारी बातें हर दिन आ रही हैं। वहीं अब एक और खबर आ रही है की इस कपल ने मुंबई से थोड़ी दूर पर मड आइलैंड पर एक आलिशाना बंगला खरीदा था, लेकिन अब वो इसे किराए पर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आलिशान घर का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यह किराए से भी मिल जाएगा। चलिए जानते है विला के बारे में तमाम बातें:
View this post on Instagram
देना होगा इतना किराया
मंदिरा और राज का यह आशियाना बहुत ही आलीशान है। वहीं अगर आप इस विला को किराए से लेकर वीकेंड या वीकेशन स्पेंट करना चाहते है तो आप इसे किराए पर भी ले सकते है। आपको इस घर में एक रात गुजारने के लिए 42,000 रुपये खर्च करने होंगे। आपको बता दें, अभिनेत्री का ये बंगला मुंबई के पास मड आइलैंड पर है, ये एक बेहतरीन विला है। जहां अब इस विला की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस का ये बंगला एक सी व्यू घर है। आप आराम से अपनी फैमिली के साथ यहाँ टाइम स्पेंट कर सकते है।
View this post on Instagram
15 साल पहले खरीदा था
आपको बता दें कि, मंदिरा बेदी और राज कौशल एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वहीं मंदिरा बेदी ने 15 साल पहले मड आइलैंड में एक शानदार घर खरीदा था। उन्होंने इसे एक शूटिंग बंगला बना दिया था। इस विला में वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने भी आती थीं। चार बेडरूम का ये विला बेहद खूबसूरत है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अब ये घर पर किराए पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कहा जाता है कि इस घर को मंदिरा और उनकी मां ने मिलकर खरीदा था। जहां इसे अब कई बार शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
विला से खूबसूरत नजारा
View this post on Instagram
मंदिरा के इस आलीशान विला से खूबसूरत सनसेट का नजारा आप देख सकते हैं। यहाँ पर आपकी सुबह और शाम दोनों ही बहुत शानदार होने वाली है। सुबह आज ठंडी-ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते है और शाम को भी आप सनसेट का नजारा देख सकते है। साथ ही आइलैंड से समुद्र भी बहुत सुन्दर दिखता है आप नेचर का पूरा लुफ्त यहाँ उठा सकते है। मंदिरा और राज का यह घर वेकेशन के लिए बहुत ही सुन्दर जगह है आप भी अपने परिवार के साथ यहाँ समय बिताने आ सकते है।
यादों से सजा है विला
View this post on Instagram
वहीं तस्वीर में आप देख सकते है कि, दीवालों पर उनकी तस्वीरें टंगी हैं। जो इस विला की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। मंदिरा का यह आलीशान विला उनकी पुरानी यादों को संजो कर रखा है। उनके और राज के द्वारा बिताए हुए पल यहां उनकी गवाही देते है। दोनों ही एक दूसरे की ख़ुशी का बहुत ख़याल रखते थे और अपने बच्चो से भी बहुत प्यार करते थे। राज के जाने के बाद अब बस मंदिरा और उनके बच्चे साथ रहते है। इस विला में आपको हर शानदार चीज मिलेगी।
स्विमिंग पूल
View this post on Instagram
मंदिरा बेदी के घर में एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है। यहां से बड़ा ही शानदार व्यू देखने को मिलता है। अपने आलीशान विला के सामने पोज देतीं मंदिरा बेदी काफी खुश नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उस दौरान की है जब मंदिरा और राज अपने बच्चों के साथ यहां छुट्टियां बिताने आए थे।ये इस आलीशान विला के अंदर की तस्वीर है। पहली तस्वीर हॉल की है वहीं दूसरी में बेडरूम साफ नजर आ रहा है। दोनों ही तस्वीर बहुत ही आलीशान दिख रही है साफ़ समझ आता है कि, हर चीज बहुत ही इम्पोर्टैंड है।
Celebrity Lifestyle - अरिजीत सिंह ने बताई पहली शादी टूटने की वजह, शेयर किया एक्सपीरियंस
