भारत के इन 10 राज्यों में दिवाली के दिन बनते हैं स्वादिष्ट पकवान: Famous Diwali Regional Foods
Famous Diwali Regional Foods

भारत के इन 10 राज्यों में दिवाली के दिन बनते हैं स्वादिष्ट पकवान: Famous Diwali Regional Foods

देश के अलग अलग राज्यों में दिवाली के दिन कई तरह के विशेष पकवान और मिठाइयां बनती हैं।

Famous Diwali Regional Foods: दिवाली रोशनी का त्यौहार है, जो पूरे भारत में बेहद उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन की तैयारी लोग पहले से ही करना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा दिवाली के दिन अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भारत के हर राज्य में दिवाली के दिन कुछ ना कुछ विशेष पकवान जरूर बनते हैं, जो वहां काफी फेमस होते हैं। आज हम आपकों भारत के ऐसे 10 राज्यों के बारे में बताने वाले हैं, जहां दिवाली के दिन कुछ खास पकवान बनते हैं।

Also read: दिवाली पर बनाएं शेफ की खास रेसिपी: Diwali Special Recipe

गुजरात में मोती पाक

Famous Diwali Regional Foods
Famous Diwali Regional Foods-Moti Paak

दिवाली के दिन गुजरात में मोती पाक मिठाई बनाई जाती है। इसे खोया, आटा और चीनी से तैयार किया जाता है। यह वहां की प्रसिद्ध बर्फी होती है। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं रखता है। आप चाहें तो इस बार दिवाली में यह ट्राई कर सकती हैं।

दिल्ली में खील बताशा

Khil Batasha
Famous Diwali Regional Foods-Khil Batasha

दिल्ली सहित कई राज्यों में दिवाली के दिन खील बताशा बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए चावल और बताशा चीनी की जरूरत पड़ती है। दिवाली के दिन इसका इस्तेमाल कई बार पूजा में भी किया जाता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में सूरन की सब्जी

Suran
Famous Diwali Regional Foods-Suran

दिवाली के दिन दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में सूरन की सब्जी बनाई जाती है। कई राज्यों में सूरन को जिमीकंद भी कहा जाता है। यह सब्जी काफी चटपटी और स्वादिष्ट होती है। इसे आप कम तेल और मसालों में भी बना सकते है।

मध्य प्रदेश में चिरौंजी की बर्फी

Chironji Barfi
Chironji Barfi

आपने कई बार चिरौंजी की बर्फी जरूर खाई होगी। लेकिन, दिवाली के दिन मध्य प्रदेश के कई शहरों में इसे बनाया भी जाता है। यह वहां की लोकप्रिय मिठाई है। चिरौंजी की बर्फी को बनाने के लिए बदाम, मावा और चिरौंजी का उपयोग किया जाता है।

महारष्ट्र में अनारसा

Anarsa
Anarsa

अनारसा एक पारंपरिक पकवान है, जो महाराष्ट्र में बनाई जाती हैं। इसे चावल के आटे और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए ऊपर से अफीम के बीज छिड़के जाते हैं। हालांकि, अनरसा बिहार में भी काफी फेमस है।

ओडिशा में रसबाली

Rasbali
Rasbali

ओडिशा में रसबाली एक मशहूर डिश है, जिसे खासतौर पर दिवाली के दिन बनाया जाता है। यह रबड़ी होती है, जिसे खोया, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इस विशेष प्रसाद को बालादेवजू को दिया जाता है और जगन्नाथ मंदिर में छप्पन भोग की थाली में ये मिठाई भी शामिल होती हैं।

गोवा में शंकरपाली

Shankarpali
Shankarpali

दिवाली के दिन गोवा के हर एक घर में आपको शंकरपाली खाने के लिए मिल जाएंगे। यह वहां का पारंपरिक पकवान है, जिसे त्यौहार में बनाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होते है। इन्हें मैदा और चीनी के साथ तैयार किया जाता है।

उत्तराखंड में सिंघल

Singhal
Singhal

उत्तराखंड के कई शहरों में दिवाली के दिन सिंघल नामक पारंपरिक पकवान बनाई जाती है। इसे आटा, सूजी, दही, मशरूम, केले, चीनी और ग्रीन इलायची पाउडर के मिश्रण से तैयार किया जाता है। मेहमानों को इसे गर्म करके सर्व किया जाता है।

पंजाब में पिन्नी

Pinni
Pinni

पंजाब के कई शहरों में दिवाली के दिन पिन्नी बनाई जाती है। ये एक ऐसा मिठाई है, जो हर किसी को पसंद है। इसे आटे, देसी घी से बनाया जाता है। इसमें ड्राई फ्रूट्स, खोया और चीनी मिलाई जाती है।

राजस्थान में मावा कचौरी

Mawa Kachori
Mawa Kachori

राजस्थान में दिवाली के दिन मेहमानों के लिए खास तौर पर मसाला कचौड़ी बनाई जाती है और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इसकी मीठी कचौड़ी भी बनती है, जिसमें मावा और शुगर सिरप मिलाया जाता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...