पौधे घर के माहौल को ख़ुशनुमा बना देते हैं
घर के माहौल का हराभरा और स्वास्थ्यवर्धक होना अति आवश्यक होता है। इसीलिए हम लोग अपने घरों को हमेशा हराभरा बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं और तरह तरह के फूल और पौधे को जगह देते हैं।
Air Cleaning Plants: घर एक ऐसी जगह होती है जहां पर पहुँचकर हर किसी को सकून मिलता है। ऐसे में घर के माहौल का हराभरा और स्वास्थ्यवर्धक होना अति आवश्यक हो जाता है। इसीलिए हम लोग अपने घरों को हमेशा हराभरा बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं और तरह तरह के फूल और पौधे को जगह देते हैं। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे पौधों की बात करेंगे जो हमारे घरों में होने वाली बीमारियों से बचाने के साथ साथ आसपास की हवा को साफ करेंगे।
पौधे क्यों हैं ज़रूरी

सवाल यह उठता है कि यह पौधे हमारे लिए क्यों ज़रूरी हैं। दरअसल, हम सब जिस माहौल में रह रहे हैं वहाँ पर तरह तरह की पर्यावरण प्रदूषण से सम्बंधित समस्या है। जिसकी वजह से अपने घर परिवार के लोगों की सेहत और स्वास्थ्य का ख़्याल रखना बहुत ही चुनौतिपूर्ण हो गया है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से साँस लेने से सम्बंधित बीमारियों में बढ़ोत्तरी हुई है जिसके लपेटे में कोई भी आ सकता है। ऐसे में इन पौधों का महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।
Also read : आपको जान लेना ज़रूरी हैं ये 5 होम रिनोवेशन सीक्रेट: Home Renovation Ideas
1- चमेली

चमेली का पौधा हमारे घरों में बहुत ही सामान्य रूप से दिखाई दे जाएगा। जिसे आप भी अपने घर के गार्डेन अथवा बालकनी में लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाना जितना आसान है, गुण उतने ही ज़्यादा हैं। वैसे तो सामान्यतौर पर यह घर के आसपास की हवा को साफ रखने की वजह से लगाया जाता है लेकिन इसके बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण भी हैं। यह सांस के मरीजों को होने वाली बेचैनी से बचाता है जिसकी वजह से उन्हें नींद नहीं आती।
2- एलोवेरा

एलोवेरा के सम्बंध में जैसा की हम सब जानते हैं पौधा एक गुण अनेक वाली बात है। इसलिए इस पौधे को तो हर किसी को अपने घर में लगाना ही लगाना चाहिए। यह हमें तरह तरह की बीमारियों से बचाता है और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही साथ यह हमारे घर के आसपास की हवा को शुद्ध भी करता है। इस पौधे के होने से आपको सांस की बीमारी नहीं होगी।
3- करी पत्ता
हमारे भारतीय घरों में शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां पर करी पत्ता नहीं लगाया गया हो। यह हमारे घरों में पाया जाने वाला बहुत ही महत्व का पौधा है। यह जहां हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है वहीं कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। करी पत्ता हृदय रोग के लिए तो रामबाण के समान है। कई बार जब गलत खान-पान के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिसे कम करने में यह बहुत ही सहायक होता है।
4- तुलसी

तुलसी हमारे घरों में लगाया जाने वाला एक बहुत ही उपयोगी औषधीय पौधा है। जिसका एक अपना बहुत बड़ा पौराणिक महत्व भी है। इस पौधे का उपयोग तरह तरह की औषधि में होता है जिससे हमारी बीमारियाँ दूर होती हैं। तुलसी का पौधा अस्थमा के रोगियों के लिए तो बहुत ही ज़्यादा उपयोगी होता है। इसके नित्य उपयोग से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है, साँस की बीमारी दूर रहती है।
5- स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट को लगाना और देखभाल करना जितना आसान है उपयोग उतना ही लाभप्रद है। यह हमारे घर के आसपास की हवा को साफ़ सुथरा बनाने के साथ कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में भी सहायक है। यह वातावरण में मौजूद फॉर्मल्डेहाइड तथा जाइलीन जैसे केमिकल से हमें बचाता है जिससे हमारा शरीर निरोग रहता है। इसलिए इसे अपने घर में आवश्यक रूप से लगाना चाहिए।
