हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान की कृपा पाने के लिए अक्सर लोग मंदिर जाकर नतमस्तक होते हैं। मंदिर जाने के आधात्मिक के साथ-साथ कुछ अन्य लाभ भी हैं, जिनका संबंध हमारी सेहत से है जोड़कर नहीं देखा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो मंदिर जाने से कई तरह स्वास्थ्य की समस्याओं से भी निजात मिलती है। हम आपको मंदिर जाने के कुछ ऐसे ही फायदे बता रहे हैं, जिनको जानकर आप भी हर रोज मंदिर जरूर जाना चाहेंगे-
- मंदिर में जूते पहनकर जाने की मनाही होती है। दरअसल मंदिर के अंदर चुंबकीय ऊर्जा और सकारात्मक ऊर्जा बहुत अधिक होती है, जो पैरों के जरिए हमारी बॉडी में प्रवेश करती हैं। इसके साथ ही नंगे पांव चलने से पैरों के प्रेशर प्वांइट पर भी दवाब पड़ता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
- मंदिर में बजने वाली घंटी की आवाज भी सेहत से जुड़ी है। रिसर्च बताती है कि जब हम मंदिर में घंटी बजाते हैं, तो उसकी आवाज 7 सेकंड तक हमारे कानों में गूंजती है। जिससे सुनने की शक्ति बढ़ने के साथ ही शरीर को आराम देने वाले प्वाइंट्स भी एक्टिव हो जाते हैं।
- मंदिर के अंदर जब दोनों हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करते हैं, तो हथेलियों और उंगलियों के उन पॉइंट्स पर प्रेशर बढ़ता है जो बॉडी के कई पार्ट्स से जुड़े होते हैं। इससे इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।
- मंदिर में बजने वाले शंख की आवाज से दिमाग शांत होता है और स्ट्रेस दूर होता है। इसके अलावा मंदिर में आरती गाने से मस्तिष्क की क्रियाशीलता में सुधार आता है।
- मंदिर में होनेवाली कपूर की आरती, धूपबत्ती और हवन के धुएं से आसपास के वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इससे वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।
- मंदिर जाकर जब हम माथे पर तिलक लगवाते हैं, तो हमारे ब्रेन के हिस्से पर दबाव पड़ता है और ऐसा अगर प्रतिदिन किया जाए तो हमारा कॉन्सेंट्रेशन लेवल बढ़ता है।
- मंदिर में चढ़ाएं जाने वाले फूलों से आने वाली खुशबू से हमारा खराब मूड ठीक होता है।
ये भी पढ़ें –
झाड़ू को करेंगे ऐसे इस्तेमाल तो लक्ष्मी माँ होंगी प्रसन्न
हो रहें पति-पत्नी के बीच झगड़े तो ध्यान दीजिए कहीं वास्तु दोष तो नहीं है कारण
एक मंत्र में शक्ति अपार : रोज करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे ढेरो फायदे
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
