Famous Teacher on Youtube: आजकल कॉम्पिटेटिव एग्जाम के लिए विद्यार्थी अलग-अलग टीचर से क्लास लेते हैं। वे अपनी क्लास में पढ़ाने के साथ साथ बच्चों को प्रोत्साहित भी करते हैं ताकि बच्चों का मनोबल न टूटे। यहाँ बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास लेते हैं। महामारी कोरोना के बाद से तो ऑनलाइन क्लास का होना काफी आम हो गया है। सोशल मीडिया पर इन शिक्षकों के वीडियो काफी पसंद किये जाते हैं। प्रोत्साहित करते हुए उनके वीडियो काफी शेयर भी किये जाते हैं। तो आइये जानते हैं कि कौन से हैं वो टीचर्स जो आजकल के युवाओं के लिए शिक्षक के साथ प्रेरक भी हैं।
1) डॉ विकास दिव्यकीर्ति
डॉ विकास दिव्यकीर्ति ‘दृष्टि आईएएस’ के संस्थापक हैं। उनके पढ़ाने का तरीका बेहद सरल है तभी तो उनसे इतने सारे लोग सीखना पसंद करते हैं। सिर्फ़ उनके शिष्य ही नहीं बल्कि जो उनसे नहीं भी पढ़ते हैं वो भी विकास दिव्यकीर्ति द्वारा कही गयी बातों को बड़े ध्यान से सुनते हैं। उनके पढ़ाने का अंदाज़ इतना सरल है कि मुश्किल से मुश्किल बात को भी बड़ी आसानी से अपने शिष्यों को समझा देते हैं। जिस सौम्यता से वो अपनी बात रखते हैं ऐसे में जो भी उन्हें सुनता है वो सुनता ही रह जाता है। युवाओं में डॉ दिव्यकीर्ति का बहुत क्रेज है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किये जाते हैं।
2) अवध ओझा
अवध ओझा के मज़ाकिया लहजे को उनसे पढ़ने वाले और उन्हें सुनने वाले बेहद पसंद करते हैं। अवध ओझा बच्चों को इतिहास पढ़ाते हैं। अवधा ओझा पढ़ाने के दौरान अपने जीवन से जुड़े अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हैं ताकि बच्चे इन अनुभवों से कुछ सीख सकें। उनके पढ़ाने के अंदाज़ को बेहद पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी काफी शेयर किये जाते हैं।
3) नीतू सिंह
के डी कैंपस की संस्थापक नीतू सिंह अपने विद्यार्थियों को इंग्लिश पढ़ाती हैं। वो अपने स्टूडेंट्स को असल दुनिया के तौर तरीके सिखाते हुए पढ़ाती हैं। बच्चे उनसे पढ़ना बहुत पसंद करते हैं। पढ़ाने के दौरान उनके अनुभवों और विद्यार्थियों की समस्याओं का हल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होते हैं। इन्हें काफी शेयर किया जाता है। उनके मज़ाकिया अंदाज़ को बहुत पसंद किया जाता है।
4) खान सर
खान सर, जी एस रिसर्च सेंटर चलाते हैं जहाँ वो अपने स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। खान सर अपने विद्यार्थियों को जनरल स्टडी पढ़ाते हैं। वो अपनी क्लास में एक से बढ़कर एक उदाहरण देते हैं जिन्हें बहुत पसंद किया जाता है। उनके पढ़ाने के अंदाज़ को विद्यार्थी कितना पसंद करते हैं इसका अंदाज़ा आप रक्षाबंधन पर उनकी कलाई पर बंधी राखियों से लगा सकते हैं। खान सर के क्लास के हंसी मज़ाक के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होते हैं।
