कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज से साड़ी को दें क्लासिक लुक, ये हैं इस साल के सबसे पॉपुलर कलर कॉम्बिनेशन: Contrast Blouse Design

Contrast Blouse Design: त्योहारों के समय हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग, सबसे सुंदर, सबसे रॉयल दिखे। लेकिन हर बार नई साड़ी खरीदा भी मुश्किल काम है। ऐसे में अपनी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में दूसरा ब्लाउज वियर करके भी आप उसे नया लुक दे सकती हैं। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो कुछ कलर कॉम्बिनेशन ऐसे हैं जो हमेशा आपको बहुत ही गॉर्जियस लुक देंगे। ये कॉम्बिनेशंस न सिर्फ नए हैं, बल्कि अलग भी हैं। तो क्यों न इस बार आप भी बॉलीवुड डीवाज की तरह कुछ नया ट्राई करें।

गोल्डन एंड पिंक

आप साड़ी पहनने की शौकीन हैं या नहीं हैं, गोल्डन ब्लाउज आपके कलेक्शन में जरूर होना चाहिए। आमतौर पर गोल्डन ब्लाउज हर किसी साड़ी के साथ आप वियर कर सकती हैं। किसी भी डार्क साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज आपको त्योहारों के समय बहुत ही गॉर्जियस लुक देता है।

ब्राइट येलो एंड फूशिया पिंक

फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर्स हमेशा अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप अपने कॉम्बिनेशन खुद बनाएं। ब्राइट येलो के साथ फूशिया पिंक कलर का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। आप भी तमन्ना भाटिया की तरह इन शानदार रंगों को चुन सकती हैं।

गोल्ड सीक्वेंस और नेवी ब्लू  

सीक्वेंस वर्क की साड़ियां ही नहीं ब्लाउज भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आपको अपने कलेक्शन में एक गोल्डन सीक्वेंस ब्लाउज जरूर रखना चाहिए। वैसे तो इस कलर और फैब्रिक का ब्लाउज हर डार्क कलर के साथ अच्छा लगेगा, लेकिन नेवी ब्लू कलर के साथ इसका लुक काफी कमाल का आता है। आप भी एक्ट्रेस भाग्यश्री की तरह इसे ट्राई करें।

रेड एंड ग्रीन  

सोनम कपूर फैशन आइकन हैं। वह अपने कपड़ों और कलर्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। त्योहारों के समय रॉयल लुक चाहती हैं तो ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन रेड एंड ग्रीन अपना सकती हैं। यह कलर कॉम्बिनेशन हमेशा हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। आप चाहें तो रेड साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज वियर करें और चाहें तो इस कॉम्बिनेशन को आप इंटर चेंज भी कर सकती हैं।

ब्लू एंड ग्रीन

डिफरेंट कॉम्बिनेशन कभी कभी आपका पूरा लुक चेंज कर देते हैं। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर की तरह आप पर भी ब्लू एंड ग्रीन का कॉम्बिनेशन शानदार लगेगा। किसी भी स्टाइलिश पैटर्न के ब्लू ब्लाउज के साथ आप ग्रीन कलर की साड़ी वियर कर सकती हैं।

ग्रीन एंड पर्पल

फैशनिस्टा नोरा फतेही का ड्रेसिंग सेंस काफी शानदार है। वे बहुत ही अलग कलर्स पसंद करती हैं। नोरा ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ पर्पल कलर का हॉल्टर नेक ब्लाउज वियर किया। इस फेस्टिव सीजन में यह कॉम्बिनेशन काफी शानदार लगेगा।

मल्टी प्रिंट और ब्राउन

इन दिनों ब्लाउज को लेकर काफी प्रयोग हो रहे हैं। सिंपल साड़ी के साथ डिजाइनर प्रिंट वाले ब्लाउज खूब चलन में हैं। ये काफी गॉर्जियस और डिफरेंट लगते हैं। आप भी कंगना रनौत की तरह किसी भी डार्क कलर की साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में प्रिंटेड मल्टी कलर ब्लाउज वियर कर सकती हैं। इस बदलाव से आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।