नेटफ्लिक्‍स पर कॉमेडी शो के साथ फिर आएंगे कपिल शर्मा: Kapil Sharma New Show
Kapil Sharma New Show

Kapil Sharma New Show: कॉमेडी शोज को टीवी पर एक अलग मुकाम पर ले जाने वाले कपिल शर्मा एक और शो की तैयारी में लगे हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले कपिल की कॉमेडी लोगों के लिए स्‍ट्रेस भरी लाइफ में किसी ठण्‍डी हवा के झोंके की तरह है। उनका शो बंद होने के बाद से दर्शक शो के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। कपिल जल्‍द ही ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर शो लेकर आने वाले हैं।

नेटफ्लिक्‍स से शो के लिए चल रही है बात

कपिल ने ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर अपनी शुरूआत नेटफ्लिक्‍स के साथ ही की थी। उन्‍होंने नेटफ्लिक्‍स पर ‘आई एम नॉट डन येट’ शो के जरिए ओटीटी पर डेब्‍यू किया था। इस शो पर उन्‍होंने कॉमेडी के साथ-साथ अपनी जिंदगी के जुड़े किस्‍सों को हंसी मजाक के जरिए लोगों से शेयर किया। इस शो में उनके साथ पत्‍नी गिन्‍नी भी नजर आईं थीं। आपको बता दें एक बार फिर कपिल नेटफ्लिक्‍स पर शो लाने की तैयारी में लगे हैं। उनकी नेटफ्लिक्‍स की टीम से बात चल रही है। खबरों के मुताबिक इस शो पर अलग-अलग फील्‍ड से जुड़े सेलिब्रिटीज के साथ शो में हंसी ठहाकों के साथ कपिल महफिल जमाने वाले हैं। कपिल शो के बारे में नेटफ्लिक्‍स के साथ सबकुछ तय होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब तक उन्‍होंने शो से जुड़ी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लगता है कि सबकुछ तय होने के बाद ही वे इस बारे में अपने फैंस के साथ जानकारी साझा करेंगे।

करीना के साथ बड़े पर्दे पर भी आने की तैयारी

कपिल कॉमेडी के अलावा सिंगिंग और एक्टिंग के लिए भी अलग-अलग प्रोजेक्‍ट्स पर काम करने में बिजी हैं। इन दिनों वे करीना कपूर, तब्‍बू और कृति सेनन के साथ ‘द क्रू’ की तैयारी में लगे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्‍म का एकता कपूर और रिया कपूर बना रही हैं। इस फिल्‍म में कपिल के अलावा दलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा कपिल अपने कॉमेडी शो के लिए टूर्स में भी व्‍यस्‍त हैं। वहीं बात करें कपिल के फेमस शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की तो दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अब तक इस शो से जुडी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन फैंस कपिल को और उनकी कॉमेडी को जल्‍द से जल्‍द वापस टीवी पर देखना चाहते हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...