'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में फिर से नजर आएगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की कैमिस्ट्री: Kapil and Sunil on Netflix
Kapil and Sunil on Netflix

Kapil and Sunil on Netflix: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी आपस की कैमिस्ट्री स्टेज पर देखते ही बनती हैं। दोनों का ही ह्यूमर लाजवाब है। दोनों ही कलाकारों को उनके फैंस साथ देखना पसंद करते हें। अपने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए यह दोनों नेटफ्लिक्स के याो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में साथ नजर आने वाले हें। यह शो 30 मार्च से स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी है। यह शो हर शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Also read: कपिल शर्मा के शो से अर्चना पुरन सिंह होंगी बाहर?: The Kapil Sharma Show   

फिर खिलेगी बत्तीसी

शो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा तो खास हैं ही। इसके अलावा कृष्णा- अभिषेक, टीटू शारदा राजीव ठाकुर भी शो का हिस्सा रहने वाले हैं। वहीं अर्चना पूरन सिंह भी शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि कुछ समय पहले कपिल और सुनील के बीच में विवाद हुआ था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। लेकिन कुछ समय पहले एक मूवी के प्रमोशन के दौरान सुनील ने पैचअप के संकेत दिए थे और कहा था कि अब वो उस घटित हो चुके विवाद के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते। वो बात काफी पुरानी हो चुकी है।

ट्रेलर भी है मजेदार

अब कॉमेडी शो है तो इसका ट्रेलर भी कुछ खास अंदाज में नेटफ्लिक्स ने पेश किया है। इसमें बताया गया है कि कलाकार एक साथ बैठे हुए हैं और सोच रहे हैं कि शो के नाम का अनाउंसमेंट कैसे किया जाए। ऐसा कि वो एकदम से वायरल हो जाए। कुछ लोग कह रहे हैं कि टाइम स्कॉयर में लगाना चाहिए। वहीं कुछ कह रहे हैं अरे भई यह तो इंडियन शो है तो गेट वे ऑफ इंडिया पर शो की अनाउंसमेंट होनी चाहिए। इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा होती है कि सुनील ग्रोवर के आने से बजट थोड़ा बाहर चला गया है। लेकिन उसी समय सुनील एंट्री लेते हैं और वहां बैेठे लोग अपनी बात का टॉपिक चेंज कर देते हैं। इस शो के अनाउंसमेंट भी बहुत मजेदार है। जहां लिखा है-आपके घर का रास्ता, हंसी से होकर जाता है। 30 मार्च से हर शनिवार रात 8 बजे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। खैर इस शो में सुनील की वापसी एक एक्साइटमेंट है। अब देखते हैं वह किस किरदार में नजर आएंगे। वैसे वो मिस्टर गुलाटी और गुत्थी जैसे किरदारों में अपनी कॉमेडी स्किल्स दिखा चुके हैं।