किस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, ये होगा फायदा: Hibiscus Plant Vastu
Hibiscus Plant Vastu

किस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा भी वास्तु की दृष्टि में बहुत शुभ माना गया है। लेकिन इसको लगाने से पहले इसकी दिशा का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Hibiscus Plant Vastu: गुड़हल के पौधे का अंग्रेजी नाम ‘हिबिस्कस ” प्लांट भी है। ये लाल रंग का बहुतायत में पाया जाता है। लेकिन ये लगभग कई रंगों और आकार का भी होता है। ये सफेद, लाल, पीला, ऑरेंज, गुलाबी और लाल रंगों का होता है। ये पांच पत्तियों वाला या बारह पत्तियों वाला भी होता है। ये फूल देखने में बहुत सुंदर होता है,लेकिन इसकी सुगंध ज्यादा नहीं होती।

इस फूल को देवी पूजा में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। मां दुर्गा को ये फूल अत्यंत प्रिय हैं। पूजा के अलावा इसके कई औषधीय गुण भी हैं। गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सिडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है।

वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधे की दिशा को लेकर कुछ नियम बताएं गए हैं। कुछ पौधों को लगाने की सलाह दी जाती है और कुछ पेड़ पौधों को लगाने की मनाही। गुड़हल का पौधा भी वास्तु की दृष्टि में बहुत शुभ माना गया है। लेकिन इसको लगाने से पहले इसकी दिशा का ध्यान रखना जरूरी होता है।

ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है, बशर्ते इसको लगाने की दिशा का ध्यान रखा जाए।

गुड़हल के पौधे का लाभ

Hibiscus Benefits

*जैसा कि इसके रंग से प्रतीत होता है ये ज्यादातर लाल रंग का होता है। अगर, आप इसको घर में लगाते हैं तो आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। और आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है।

*लाल रंग माता लक्ष्मी और देवी को प्रिय है। माता लक्ष्मी को हर शुक्रवार को गुड़हल के फूल चढ़ाने से आपकी आर्थिक समस्याओं से निदान मिलेगा। अगर आप कर्ज़ से परेशान है तो उससे भी आपको मुक्ति मिल जाएगी।

*नवरात्रि में माता दुर्गा को गुड़हल के फूल अर्पित करने से माता दुर्गा खुश होकर कृपा बरसाती है।

किस दिशा में लगाएं?

Direction For Hibiscus
Direction For Hibiscus

गुड़हल के पेड़ को हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाएं। क्यूंकि पूर्व सूर्य के उगने की दिशा है। इस दिशा में ही गुड़हल का पेड़ लगाना शुभकारी माना गया है। इस दिशा में लगाने से सूर्य मजबूत होता है और साथ साथ मंगलदोष का भी निवारण हो जाता है। ये धन को आकर्षित करता है अगर आप इसे पूर्व दिशा में लगाएं तो।

गुड़हल के पौधे के औषधीय लाभ

Ayurvedic benefits
Ayurvedic benefits

गुड़हल के फूल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इनको खाने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

*गुड़हल का फूल खाने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

*अगर आपको ब्लडप्रेशर की शिकायत है तो ये समस्या भी दूर हो जाती है।

*अगर आपको बेचैनी घबराहट की समस्या है तो उसको दूर करने के लिए आप इसकी पत्तियों का सेवन करें।

*ये एंटी एजिंग का काम करता है> रोजाना एक फूल का सेवन करने से आपकी “बढ़ती उम्र मानो थम सी जाए”।

For hair growth
For hair growth

*बालों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं । अगर आपको बालों से जुड़ी समस्या है तो वो भी दूर हो जाती है। इसके लिए आप नारियल तेल में इसके फूलों को उबालकर रख ले। फिर रोजाना इसी तेल को बालों पर लगाएं। आपके बाल स्वस्थ,चमकदार,घने,काले,लंबे हो जाएंगे।

इतने सारे गुणों वाले पौधे को आप वास्तु दिशा के अनुसार लगाकर आप इसके अनगिनत लाभ प्राप्त कर सकती हैं।