सोनाक्षी ने कई दूसरी महिलाओं के साथ मिलकर ये नायाब रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए एक साथ कई महिलाओं ने अपने-अपने नेल्स पर नेल पेंट लगाया था। इस कार्यक्रम का आयोजन इंग्लॉट कॉस्मेटिक्स ने किया था और इस आयोजन में सोनाक्षी ने इंग्लॉट की तरफ से हिस्सा लिया था।

विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले इस आयोजन में एक साथ 1,328 महिलाओं ने अपने नेल्स पर पेंट लगाया था। इसके पहले ये रिकॉर्ड ताइवान नेल असोसिएशन ने साल 2011 में 1,156 महिलाओं के साथ मिलकर बनाया था।
इन दिनों सोनाक्षी अपनी फिल्म ‘फोर्स 2’ की शूटिंग में बिज़ी है। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी फिल्म ‘अकीरा’ में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म ‘अकीरा’ एक ऐक्शन ड्रामा है और ये तमिल फिल्म ‘मोउना गुरु’ की रीमेक है।
