”भाभीजी घर पर है” में अंगूरी भाभी और उसके शो मेकर्स के बीच चल रही तनातनी और तेज़ हो गयी है। अंगूरी भाभी य़ानि शिल्पा शिन्दें को शो के प्रोडूसर ने भेजा है लीगल नोटिस। जहां शो के प्रोडूसर कोहली का कहना है की शिल्पा ने कॉन्ट्रैक्ट को बीच में ही तोड़कर शो छोड़ दिया है वही शिल्पा का कहना है की शो मेकर्स ने उन्हें परेशान किया हुआ था वो उनके साथ एक स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट करना चाहते थे ताकि उन्हें कटपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा सके। जिसे साइन करने से मैने मना कर दिया। इतना ही नहीं सर्जरी के तीसरे दिन ही मुझे काम पर बुला लिया।
जबकि सूत्रों की माने तो शिल्पा ने कपिल शर्मा के शो में जाने के लिए ऐसा कदम उठाया और ”भाभीजी घर पर है” के कॉन्ट्रैक्ट को बीच में ही तोड़ दिया है।
जबकि निर्माता कोहली का कहना है कि सितम्बर 2014 में किए गए कॉन्ट्रैक्ट के बाद शिल्पा की डिमांड के अनुसार 2 बार उनकी फीस बढ़ाई गई है फिर भी शिल्पा ने नियमो का उल्लंघन किया है।
भाभीजी जल्दी कुछ कीजिये कही ऐसा न हो कि दोनों हाथ में लड्डू पाने की चाह में हाथ खाली ही रह जाये। निर्माता कोहली भी आपको सही पकड़े है।

सुपरफास्ट खबरें –
कपिल की मोना यानि सुमोना चटर्जी कर रही है जल्दी ही शादी। आपको बता दे की कॉमेडी नाईट से लोकप्रिय हुयी सुमोना का दिल आया है सम्राट मुखर्जी पर। सुमोना के बॉय फ्रेंड उनसे 11 साल बड़े है। सम्राट पेशे से फोटोग्राफर है और आपको बता दे की वो फिल्म एक्ट्रेस काजोल के कजिन भाई भी है।
सुमोना कसम से’,बिंदास पर ‘सुन यार चिल मार, स्टार प्लस पर ‘कस्तूरी’ और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे लोकप्रिय सीरियलों में भी काम कर चुकी है
सुमोना आप तो छुपी रुस्तम निकली लाखो का दिल तोड़कर अपना दिल सम्राट से जोड़ बैठी। चलिए आपको खुशमय जींवन की शुभकामनाये।

1-जोधा -अकबर की लीड एक्ट्रेस परिधि शर्मा जल्दी ही कर रही है वापसी वो अपनी फेवरेट एकता कपूर के नए शो ”ये कहा आ गए हम ” .इस शो में वो अम्बिका के किरदार में है जो अपनी रहस्यमय शक्तियों, से राहुल और मानवी की अभिशाप के साथ निपटने में मदद करती है ।

2-नागिन सीरियल में होगी बिना आग प्रज्वलित किये यानि कि शिवन्या,सेशा और अर्जुन की बीच का रिश्ता नया मोड़ लेगा लेकिन आर्टिफिशियल अग्नि कुण्ड के साथ। हैना कमाल की शादी जो अब रियल इफेक्ट के बिना ही पूरी की जाएगी।
टीवी से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें यहां-
