Summary: फिटनेस की रानी जेड हेंडरसन ने बनाया सबसे ज्यादा पुल-अप्स का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षीय पुलिस ऑफिसर जेड हेंडरसन ने एक घंटे में 733 पुल-अप्स कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 22 अगस्त को गोल्ड कोस्ट में हर मिनट औसतन 12 से ज्यादा पुल-अप्स करके बनाया। इससे पहले 2016 में बना 725 पुल-अप्स का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ा।
Jade Henderson: दुनिया में हर दिन कई तरह के रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, जहां कुछ रिकॉर्ड इतने खास और अनोखे होते हैं कि सुनकर ही हैरानी होती है, तो वहीं कुछ रिकॉर्ड इतने शानदार होते हैं कि वे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाते हैं। अब हाल ही में एक ऑस्ट्रेलिया की जेड हेंडरसन ने अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको हैरान कर दिया। जेड पेशे से एक पुलिस ऑफिसर हैं, लेकिन उन्होंने अपने दम पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है, जेड हेंडरसन ने 1 मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स करते हुए ताली बजाने का रिकॉर्ड बनाया। यह काम जितना सुनने में आसान लगता है। असल में उतना ही मुश्किल है। उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ जेड हेंडरसन का नाम
दरअसल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, जेड हेंडरसन ने यह कामयाबी 22 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हर मिनट औसतन 12 से ज़्यादा पुल-अप्स करके हासिल की। 32 साल की पुलिस ऑफिसर जेड हेंडरसन ने ज़बरदस्त ताकत दिखाते हुए एक घंटे में 733 पुल-अप्स पूरे करके नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जेड के मुताबिक, उन्होंने पुल-अप्स के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ट्रेनिंग शुरू करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें कुछ ऐसा करने का आइडिया पसंद आया जो पहले किसी और ने न किया हो। इसके साथ ही, वह यह भी देखना चाहती थीं कि उनका मन और शरीर फिजिकली क्या हासिल कर सकते हैं।
कड़ी ट्रेनिंग-आत्मविश्वास से हासिल की बड़ी कामयाबी
जेड हेंडरसन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पुल-अप्स करना एक बहुत ही मुश्किल एक्सरसाइज मानी जाती है, जिसमें पूरे शरीर की ताकत लगती है। एक घंटे तक लगातार पुल-अप्स करना आम इंसान के लिए आसान नहीं होता, लेकिन जेड ने यह कर दिखाया। इस रिकॉर्ड को बनाने से पहले जेड ने कई हफ्तों तक कठिन ट्रेनिंग की। उन्होंने न सिर्फ अपनी बॉडी को मजबूत बनाया, बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को तैयार किया। उनके इस रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि अगर इंसान में आत्मविश्वास हो और वह लगातार मेहनत करे, तो कुछ भी असंभव नहीं है।
जेड हेंडरसन बनीं रोल मॉडल
जेड हेंडरसन न सिर्फ एक पुलिस ऑफिसर हैं, बल्कि अब वह दुनिया के लिए एक प्रेरणा भी बन गई हैं। उनकी ये उपलब्धि खासकर उन महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो फिटनेस, खेल या किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। जेड का कहना है कि वह आगे भी खुद को और बेहतर बनाना चाहती हैं और नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी। जेड एक घंटे में सबसे ज़्यादा पुल-अप्स करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हैं।
जेड हेंडरसन ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें, जेड हेंडरसन ने एक घंटे में 733 पुल-अप्स पूरे करके जेड ने 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, 2016 में, ऑस्ट्रेलियन एथलीट ईवा क्लार्क ने एक घंटे में 725 पुल-अप्स पूरे किए थे। अब जेड ने 8 सालों बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अपना नाम गिनीज में दर्ज करवा लिया है।
