मेरी उम्र 36 वर्ष है और मुझे पिछले चार साल से थाइरॉइड की समस्या है। हालांकि अब टीएसएच टेस्ट में नॉर्मल रेंज आती है, लेकिन पिछले करीब तीन सालों से मेरे बालों की क्वालिटी खराब होने लगी है और बाल हल्के भी हो गए हैं। क्या यह थाइरॉइड की वजह से है, और अगर यह थाइरॉइड की वजह से है तो क्या यह समस्या ठीक हो सकती है और कैसे?
— शैली चोपड़ा, लुधियाना
 
थाइरॉयड हॉर्मोन शरीर में मौजूद थाइरॉयड ग्रंथि से निकलता है और यह शरीर में मौजूद सभी कोशिकाओं की गतिविधियों को नियंत्रित करता है, इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण हॉर्मोन होता है। हाइपोथाइरॉयडिज्म के रोगियों को एल्पोशिया हो सकता है, लेकिन बालों की गुणवत्ता में गिरावट के लिए सिर्फ हाइपोथाइरॉयडिज्म जिम्मेदार नहीं होता है। बालों की कोशिकाओं को बढऩे के लिए आयरन, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन ई की जरूरत होती है। टीएसएच का स्तर सामान्य रहने के बावजूद भी इन सभी कारकों को ध्यान में रखना चाहिए। आप किसी डॉक्टर से मिलकर जरूरी जांच करवाएं, तभी आपकी समस्या का समाधान सही प्रकार से संभव है।
 
ये भी पढ़ें-