शारदीय नवरात्रि में अपनाएं ये विशेष उपाय, आर्थिक परेशानी होगी दूर, आएगी सुख-समृद्धि: Shardiya Navratri 2023 Upay
Shardiya Navratri 2023 Upay

Shardiya Navratri 2023 Upay: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान नौ दिन तक मां दुर्गा की उपासना, जागरण, भंडारे व डांडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवरात्रि का पर्व देवी के उपासकों के लिए बहुत महत्व रखता है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि के पर्व में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और नवमी तिथि को समाप्त होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेंगे।

पंडित दिनेश जोशी के अनुसार, मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा स्वर्ग से धरती लोक पर आती हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं। इसलिए जो भी भक्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में नवरात्रि से जुड़े कुछ विशेष उपायों का भी उल्लेख मिलता है। इन उपायों को अपनाकर आप आर्थिक जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं और जीवन में सुख—समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारे में।

शारदीय नवरात्रि के उपाय

Shardiya Navratri 2023 Upay
Shardiya Navratri 2023 Upay in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ खास उपाय करके आप मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं। मां दुर्गा की आराधना के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। नवरात्रि में दुर्गा को पूजा करते समय एक पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर अर्पित करना उत्तम होता है। इससे देवी दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर आपके व्यापार में लगातार घाटा लग रहा है तो एक पान के पत्ते पर दोनों साइड सरसों का तेल लगाकर उसको मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद रात्रि में इस पत्ते को अपने साथ लेकर सो जाएं। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

महालक्ष्मी मंत्र का जाप

Shardiya Navratri 2023 Upay
Shardiya Navratri 2023 Upay-Mahalakshmi Mantra Jaap

धन संपदा प्राप्ति के लिए नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा को इमली के पेड़ की डाल चढ़ाएं। साथ में 11 बार महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें। इसके बाद उस डाल को दुकान या घर की तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और जीवन में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। अगर आप बार बार प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको नवरात्रि में दुर्गा मां की आराधना करनी चाहिए। इसके लिए आप मां दुर्गा को गुलाब के फूल पर कपूर की एक टिक्की रखें और उसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। पूजा के दौरान मां महालक्ष्मी मंत्र का 6 बार जाप करें और उस कपूर की टिक्की को जलाकर आरती करें। इस उपाय से आपके काम में आ रही सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाएगी और बिगड़े हुए सभी काम बनने लगेंगे। घर में सुख—शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करें पान के पत्तों के ये खास उपाय, खुल जाएगे बंद किस्मत के ताले: Shardiya Navratri 2023