टेलीविजन का सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी में रहना वाला रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। सुनने में यह भी आ रहा है कि इस बार सल्लू ही नहीं, कैटरीना कैफ भी इस शो को होस्ट कर सकती हैं। इस सीजन में दर्शकों को बहुत कुछ अलग और नया दिखने वाला है। ये तो सब को पता है कि इस बार शो के कंटेस्टेंट्स जोड़ियों होंगे जैसे- सास बहू, बॉस सेक्रेटरी जैसे कंटेस्टेंट आ सकते हैं। ये अब तक का सबसे अलग कॉन्सेप्ट है क्योंकि अभी तक कंटेस्टेंट सिर्फ अकेले जाते थे। इस बार मेकर्स शो में बोल्ड कंटेस्टेंट लाने के बारे में सोच रहे हैं। इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल को भी शॉर्टलिस्ट किया है। शो के निर्माता इसे पिछले कई सीजनों से और भी ज्यादा कंट्रोवर्सियल बनाने की तैयारी में हैं। इस शो में बाबा (झाड़-फूंक करने वाले) से लेकर पत्रकार, ड्रग एडिक्ट और पोर्न स्टार तक को शो में शामिल किया जायेगा।
इस सीजन की खास बात ये है कि इस शो में पोर्न स्टार शांति डायनामाइट ‘बिग बॉस-12′ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सनी लियोनी के बाद शांति दूसरी हॉट पोर्न स्टार होंगी जो इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी। शांति के बारे में बता दें कि वो भारतीय मूल की ब्रिटिश पोर्न स्टार हैं। उनका रियल नेम सोफिया वासिलिएडु है।
#BiggBoss12 is coming soon and this time we’re looking for jodis! So bring a partner along with you to the @BiggBoss house for twice the dhamaal! Auditions now open! #RisingStar2GrandFinale
— COLORS (@ColorsTV) April 15, 2018
जिस तरह से बिग बॉस’ के घर में आने के बाद पोर्न स्टार सनी लियोनी की जिंदगी ही बदल गयी। आज वह बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में शामिल हो गयी हैं और युवाओं की चहेती बन गई है। वही एडल्ट पोर्न स्टार शांति का वाकई इस बार बिग बॉस के घर में धमाल मचाना तय है।
