स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ पिछले काफी सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है लेकिन  बीते कई दिनों से खबरें आ रहीं थीं कि जल्द ही यह शो बंद होने जा रहा है। 
 
इसके बाद एक और अफवाह ने खबरों का बाजार गर्म किया। खबर आई किमेकर्स शो को कुछ दिनों के लिए बंद करेंगे और जल्द ही इसका दूसरा सीजन रिलीज करेंगे, लेकिन बाद में यह अफवाह साबित हो गईं हैं। जी हाँ, पहले खबरें थीं कि नए सीजन में दर्शकों को एक नई कहानी देखने को मिलेगी लेकिन हाल ही में सामने आई एक ताजा रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स का ऐसा कोई प्लान नहीं है और ‘ये है मोहब्बतें’ हाल-फिलहाल में बंद नहीं होगा.
 
हाल ही में ‘ये है मोहब्बतें’ के क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप सिकंद ने पोर्टल से बात करते हुए बताया है कि, ‘हम लोगों को भी ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ये बातें पिछले 2 सालों से चल रही हैं लेकिन शो को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। यह अपने स्लॉट में सबसे ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लोगों को जो कहना है कहने दीजिए। मैं अपना एक्सपीरियंस शेयर करूं तो एक दिन मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला तो वहां लोग मुझे लिख रहे थे कि आप क्यों ये शो बंद कर रहे हैं ? ये बहुत गलत है।’

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...