कोलकाता के अर्नव डागा का गिनीज बुक में
दुनिया की सबसे बड़ी ताश के पत्तों की बिल्डिंग’ का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
Card Guinness World Record: भारत के 15 साल के लड़के ने ‘दुनिया की सबसे बड़ी ताश के पत्तों की बिल्डिंग’ का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कोलकाता के अर्नव डागा ने एक बिल्डिंग बनाने के लिए 1,43,000 ताश के पत्तों का इस्तेमाल किया, जिसमें कोलकाता की चार प्रतिष्ठित इमारतें शहीद मीनार, साल्ट लेक स्टेडियम, राइटर्स बिल्डिंग और सेंट पॉल कैथेड्रल शामिल हैं।
उनकी इस संरचना की लंबाई 12.21 मीटर, ऊंचाई 3.47 मीटर और चौड़ाई 5.08 मीटर है। इसे बनाने में उन्हें 41 दिन लगे। उन्हें इस कला में रुचि 2020 में कोरोना काल के दौरान जागी थी।
