पहली दिवाली पर नई बहू को दें ये ट्रेंडी गिफ्ट्स: Diwali Gifts For New Bride
Diwali Gifts For New Bride

इन उपहारों से बनाएं बहू की पहली दिवाली खास

हम आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बहू को दिवाली पर गिफ्ट कर सकती हैंI आइए जानते हैं कि आप अपनी बहू को क्या-क्या दे सकती हैंI

Diwali Gifts For New Bride: दिवाली का त्योहार आने ही वाला है और चारों ओर इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैंI शादी के बाद एक नई बहू के लिए वैसे तो सभी त्योहार बहुत खास होते हैं लेकिन ससुराल की पहली दिवाली सबसे यादगार होती हैI ऐसे में सासू माँ की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपनी नई बहू को दिवाली पर कुछ खास तोहफा जरूर दें ताकि बहू को भी अच्छा लगे और आपके बीच का रिश्ता खूबसूरत व मजबूत बनेI हम आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बहू को दिवाली पर गिफ्ट कर सकती हैंI आइए जानते हैं कि आप अपनी बहू को क्या-क्या दे सकती हैं-  

ट्रेंडी ज्वेलरी गिफ्ट करें

Diwali Gifts For New Bride
Diwali Gifts For New Bride-gift trendy jewelery

ज्वेलरी हर महिला को पसंद होती है, जूलरी से कभी किसी का मन नहीं भरता हैI अब आप सोच रही होंगी कि आपने शादी के समय बहू को कई भारी-भरकम ज्वेलरी दिए हैं, तो अब ज्वेलरी क्यों देनाI लेकिन आजकल हलके और ट्रेंडी जूलरी का फैशन इन हैI ये देखने में भी अच्छी लगती हैं और सभी तरह के ड्रेसेज के साथ मैच करती हैंI आप बस ये जानने की कोशिश करिए कि बहू को किस तरह के डिज़ाइन पसंद हैं और उसी के अनुसार इस दिवाली बहू को उपहार में ट्रेंडी ज्वेलरी देंI यकीन मानिए पहली दिवाली पर मिला ये उपहार आपकी बहू को काफी पसंद आएगाI

स्पा वाउचर दें

give spa vouchers
Diwali Gifts For New Bride-give spa vouchers

दिवाली पर घर की साफ-सफाई, शॉपिंग और तरह-तरह के पकवान बनाते-बनाते खुद का ख्याल रखने की फुर्सत ही नहीं मिलती हैI इसलिए पहली दिवाली पर आप अपनी बहू को रिलैक्स करने के लिए स्पा के वाउचर्स  दे सकती हैंI त्योहारों की थकान दूर करने के लिए नई बहू के लिए इससे बढ़िया उपहार कुछ हो ही नहीं सकता हैI

खूबसूरत सी साड़ी गिफ्ट करें

gift a beautiful saree
Diwali Gifts For New Bride-gift a beautiful saree

उपहार में देने के लिए साड़ी एक ऐसा आप्शन है, जिसे कभी भी किसी भी अवसर पर उपहार के रूप में दिया जा सकता हैI आप बहू को दिवाली पर प्यारी सी साड़ी गिफ्ट कर सकती हैंI अगर आप चाहती हैं कि आप जो साड़ी बहू को गिफ्ट कर रही हैं, आपकी बहू वही साड़ी दिवाली पर पहने तो साड़ी का चुनाव सावधानीपूर्वक करेंI साड़ी बहुत ज्यादा भारी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दिवाली पर बहुत सारे काम होते हैंI अगर आप बहुत ज्यादा हैवी साड़ी गिफ्ट करती हैं तो बहू को काम करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैI इसलिए वैसी साड़ी का चुनाव करें जो देखने में खूबसूरत तो लगे लेकिन ज्यादा भारी ना होI

कस्टमाइज्ड घड़ी

customized watch
Diwali Gifts For New Bride-customized watch

आजकल महिलाओं के लिए घड़ी की कई सारी वरायटी आने लगी हैI यहाँ तक कि अब आप घड़ी को भी अपनी पसंद के अनुसार तैयार करवा सकती हैं यानी की घड़ी को पर्सनलाइज्ड करवा सकती हैंI घड़ी आपकी बहू के लिए एक अच्छा गिफ्ट आप्शन हो सकता हैI आपकी बहू को किस तरह की घड़ी और कौन सी कंपनी की घड़ी पहनना पसंद है, इसके लिए आप अपने बेटे की मदद ले सकती हैं और एक खूबसूरत सी घड़ी अपनी बहू को उपहार के रूप में दे सकती हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...