इन उपहारों से बनाएं बहू की पहली दिवाली खास
हम आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बहू को दिवाली पर गिफ्ट कर सकती हैंI आइए जानते हैं कि आप अपनी बहू को क्या-क्या दे सकती हैंI
Diwali Gifts For New Bride: दिवाली का त्योहार आने ही वाला है और चारों ओर इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैंI शादी के बाद एक नई बहू के लिए वैसे तो सभी त्योहार बहुत खास होते हैं लेकिन ससुराल की पहली दिवाली सबसे यादगार होती हैI ऐसे में सासू माँ की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपनी नई बहू को दिवाली पर कुछ खास तोहफा जरूर दें ताकि बहू को भी अच्छा लगे और आपके बीच का रिश्ता खूबसूरत व मजबूत बनेI हम आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बहू को दिवाली पर गिफ्ट कर सकती हैंI आइए जानते हैं कि आप अपनी बहू को क्या-क्या दे सकती हैं-
ट्रेंडी ज्वेलरी गिफ्ट करें

ज्वेलरी हर महिला को पसंद होती है, जूलरी से कभी किसी का मन नहीं भरता हैI अब आप सोच रही होंगी कि आपने शादी के समय बहू को कई भारी-भरकम ज्वेलरी दिए हैं, तो अब ज्वेलरी क्यों देनाI लेकिन आजकल हलके और ट्रेंडी जूलरी का फैशन इन हैI ये देखने में भी अच्छी लगती हैं और सभी तरह के ड्रेसेज के साथ मैच करती हैंI आप बस ये जानने की कोशिश करिए कि बहू को किस तरह के डिज़ाइन पसंद हैं और उसी के अनुसार इस दिवाली बहू को उपहार में ट्रेंडी ज्वेलरी देंI यकीन मानिए पहली दिवाली पर मिला ये उपहार आपकी बहू को काफी पसंद आएगाI
स्पा वाउचर दें

दिवाली पर घर की साफ-सफाई, शॉपिंग और तरह-तरह के पकवान बनाते-बनाते खुद का ख्याल रखने की फुर्सत ही नहीं मिलती हैI इसलिए पहली दिवाली पर आप अपनी बहू को रिलैक्स करने के लिए स्पा के वाउचर्स दे सकती हैंI त्योहारों की थकान दूर करने के लिए नई बहू के लिए इससे बढ़िया उपहार कुछ हो ही नहीं सकता हैI
खूबसूरत सी साड़ी गिफ्ट करें

उपहार में देने के लिए साड़ी एक ऐसा आप्शन है, जिसे कभी भी किसी भी अवसर पर उपहार के रूप में दिया जा सकता हैI आप बहू को दिवाली पर प्यारी सी साड़ी गिफ्ट कर सकती हैंI अगर आप चाहती हैं कि आप जो साड़ी बहू को गिफ्ट कर रही हैं, आपकी बहू वही साड़ी दिवाली पर पहने तो साड़ी का चुनाव सावधानीपूर्वक करेंI साड़ी बहुत ज्यादा भारी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दिवाली पर बहुत सारे काम होते हैंI अगर आप बहुत ज्यादा हैवी साड़ी गिफ्ट करती हैं तो बहू को काम करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैI इसलिए वैसी साड़ी का चुनाव करें जो देखने में खूबसूरत तो लगे लेकिन ज्यादा भारी ना होI
कस्टमाइज्ड घड़ी

आजकल महिलाओं के लिए घड़ी की कई सारी वरायटी आने लगी हैI यहाँ तक कि अब आप घड़ी को भी अपनी पसंद के अनुसार तैयार करवा सकती हैं यानी की घड़ी को पर्सनलाइज्ड करवा सकती हैंI घड़ी आपकी बहू के लिए एक अच्छा गिफ्ट आप्शन हो सकता हैI आपकी बहू को किस तरह की घड़ी और कौन सी कंपनी की घड़ी पहनना पसंद है, इसके लिए आप अपने बेटे की मदद ले सकती हैं और एक खूबसूरत सी घड़ी अपनी बहू को उपहार के रूप में दे सकती हैंI
