किस उम्र में रोजाना कितने कदम चलना होता है जरूरी, यही है फिट रहने का फंडा
फिट रहने के लिए सुबह-शाम वॉक करने की सलाह दी जाती है पर क्या आपको पता है किस उम्र के इंसान को कितने कदम चलना चाहिए?
Fitness Tips: शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। वॉक करना सबसे अच्छी और आसाना एक्सरसाइज है। रोजाना आप कुछ देर चलकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। वॉक करने से आपका शरीर बीमारियों से दूर रहता है, वजन भी नहीं बढ़ता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी एक दम ठीक रहता है। फिट रहने के लिए सुबह-शाम वॉक करने की सलाह दी जाती है पर क्या आपको पता है किस उम्र के इंसान को कितने कदम चलना चाहिए? आइए आज हम आपको बताते हैं कि उम्र के हिसाब से कितने कदम चलना ठीक है। उसे जानने के बाद आप भी अपनी उम्र के अनुसार वॉक करना शुरू कर देंगे। साथ ही आपको वॉक करने के फायदों के बारे में बताते हैं।
किस उम्र में कितने कदम चलना है सही
रिपोर्ट्स की माने तो हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधे घंटे वॉक करनी चाहिए। इससे आपकी फिजिकल एक्टिविटी भी हो जाती है। सामान्यतौर पर लोग रोजाना 10000 कदम चलने की कोशिश करते हैं। अब आपको उम्र के हिसाब से कदमों के बारे में बताते हैं। 5-7 साल की उम्र के बच्चों को रोजाना कम से कम 12 हजार-15 हजार कदम चलने चाहिए। वहीं 18-40 साल की उम्र के लोगों को 12 हजार कदम चलना चाहिए। वहीं 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 10 हजार कदम और 60 सा से ऊपर की उम्र वाले लोगों को 8000 कदम चलना चाहिए। अगर आप किसी तरह की बीमारी से ग्रसित है तो वॉक करने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर लें कि आप कितने कदम चल सकते हैं।

वॉक करने के फायदे
वजन संतुलित रहता है
जो लोग रोज वॉक करते हैं उनका वेट मेंटेन रहता है। जब आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो आपका वजन बढ़ने लगता है इसलिए वजन को संतुलित रखना बेहद जरुरी होता है। इसके लिए रोजाना 30-40 मिनट तक वॉक करना जरुरी होता है। ताकि बढ़ी हुई कैलोरी को कम किया जा सके।

तनाव दूर होता है
शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ का ठीक होना भी बेहद जरुरी होता है। ऑफिस के काम से लेकर कई चीजों की वजह से लोग तनाव में रहते हैं। तनाव का ज्यादा होना भी कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। तनाव को दूर करने के लिए रोज सुबह थोड़ी देर वॉक करें। इससे मन और दिमाग दोनों को शांति मिलती है।

हार्ट रहता है हेल्दी
हार्ट की बीमारी से लोग बहुत जल्दी ग्रसित हो जाते हैं। हार्ट की बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर वॉक करने की सलाह देते हैं। रोजाना वॉक करते हैं, तो हार्ट की बीमारी होने का खतरा कम रहता है और आपका दिल हेल्दी भी रहता है।

बॉडी रहती है फिट
बिना मुश्किल एक्सरसाइज़ किए बिना भी शरीर को फिट रखा जा सकता है। बस रोजाना वॉक करने की आदत डालनी होगी। जब रोज वॉक करते हैं, तो इससे पेट अंदर रहता है और शरीर के बाकी हिस्से भी फिट रहते हैं।

रोजाना वॉक करने से कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही आप जान लें की आपकी उम्र के हिसाब से कितने कदम चलना जरुरी है।
