हिना खान पंजाबी सिनेमा में करेंगी डेब्यू: Hina Khan Punjabi Debut
Hina Khan Punjabi Debut

Hina Khan Punjabi Debut: बीते कुछ सालों में रीजनल सिनेमा के दायरे बढ़ते जा रहे हैं। अपने टैलेंट और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने वाली हिना खान अब पंजाबी सिनेमा में अपने आप को स्थापित करने को तैयार हैं। वे गिप्पी ग्रेवाल के साथ मूवी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरु हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन अमरप्रीत जीएस छाबड़ा कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य रुप से हिना खान, गिप्पी ग्रेवाल भी नजर आने वाले हैं।

पारिवारिक कॉमेडी से भरपूर

‘शिंदा शिंदा नो पापा’ एक दिल छू लेने वाली पारिवारिक कॉमेडी है। यह फिल्म आज के जमाने में पेरेंटिंग को लेकर है। जहां तेजी से विकसितहो रही दुनिया में बच्चों की परवरिश किसी टास्क से कम नहीं है। हिना खान भी पंजाबी सिनेमा में अपने डेब्यू को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। जिस तरह पंजाबी सिनेमा बढ़ रहा है उससे लगता है कि इसका पुर्नजन्म हुआ है। इस फिल्म की बात करें तो यह हिना के फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का एक फुल डोज साबित होंगे।

पंजाबी फिल्म में हिना

हिना श्रीनगर से ताल्लुक रखती है। लेकिन टेलिविजन पर जब उन्होंने एक मारवाड़ी लड़की अक्षरा की भूमिका निभाई तो लगता था जैसे कि वो इस संस्कृति से जुड़ी हैं। लेकिन हिना जिंदगी में परिवर्तन को पसंद करती हैं। अपनी छवि को बदलने के लिए बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में हिस्सा लिया। इसके बाद कांस में उनका अंदाज सभी ने सराहा। अब एक पंजाबी कुड़ी के तौर पर नजर आने वाली है। वैसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना लुक साझा किया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फिल्म अपने ओटीटी के प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। उनकी कई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। वो जल्द ही अदीब रईस की अपकमिंग सीरीज ‘7 वन’ में राधिका श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। इस सीरीज में हिना पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाली हैं।