क्या आप रोज़ हाई हील्स पहनकर ऑफिस जाती हैं?
हील्स पहनने से आपका लुक काफी अलग हो जाता है। महिलाएं हील्स बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ पहनती हैं। वह ऑफिस या कहीं बाहर पार्टी करने जाती हैं तो हाई हील्स पहनना ही पसंद करती हैं।
Side Effects of High Heels: जिन महिलाओं की हाइट थोड़ी सी कम होती है वह लंबा और स्टाइलिश दिखने के लिए हील्स कैरी करती हैं। हील्स पहनने से आपका लुक काफी अलग हो जाता है। महिलाएं हील्स बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ पहनती हैं। वह ऑफिस या कहीं बाहर पार्टी करने जाती हैं तो हाई हील्स पहनना ही पसंद करती हैं। हाई हील्स पहनने में कोई बुराई नहीं लेकिन अगर आप इसे लंबे समय तक या रोजाना पहनती हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आज हम आपको हाई हील्स पहनने से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं।
पॉश्चर हो सकता है खराब

हाई हील्स पहनने में जितनी अच्छी लगती हैं सेहत के लिए उतनी ही खतरनाक होती हैं। जब आप हाई हील्स पहनते हैं तो पैर के आगे के हिस्से में दबाव बढ़ जाता है। जिसकी वजह से पॉश्चर खराब हो सकता है। हील्स पहनने पर शरीर का ऊपरी हिस्सा संतुलित करने की कोशिश करती हैं जिसकी वजह से कई बार आप लड़खड़ाने लगते हैं।
पीठ में दर्द
हाई हील्स फैशन को बढ़ा देता है। जब किसी भी ड्रेस को हील्स के साथ पहनते हैं तो आपका लुक निखर के आता है। हाई हील्स बाकी सैंडिल की तुलना में आरामदायक नहीं होती हैं। जिसकी वजब से पैर को सही तरीके से सपोर्ट नहीं मिल पाता है और पीठ में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है।

टखने की मोच
हाई हील्स पहनते समय ध्यान रखना चाहिए कि आप किस तरह जा रही हैं। अगर आप प्लेन सतह वाल जगह पर नहीं जा रही हैं तो हील्स पहनने से बचना चाहिए क्योंकि गड्डे और टूटी सड़क वाली जगह पर हाई हील्स पहनकर जाती हैं तो इससे पैर मुड़ने की संभावना बढ़ जाती है जिसकी वजह से पैर में मोच भी आ सकती है। साथ ही आप गिर भी सकती हैं।

पैर में छाले हो जाना
हाई हील्स रोजाना पहनने की वजह से जो परेशानी महिलाओं को सबसे ज्यादा आती है वो है छाले हो जाना। हील्स कितनी भी आरामदायक क्यों ना हो उसकी वजह से पैर में छाले जरुर पड़ सकते हैं।

घुटने में दर्द
हाई हील्स पहनने की वजह से घुटनों में दर्द की समस्या कई महिलाओं को हो जाती है। हाई हील्स की वजह से घुटनों पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से दर्द शुरू हो जाता है। हाई हील्स की वजह से वजन का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

हड्डियां टूटने का डर
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए। हाई हील्स पहनने से कमर और हिप्स पर काफी जोर पड़ता है। जिसकी वजह से हड्डी फ्रैक्टर होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हड्डियां कमजोर भी हो जाती हैं क्योंकि उनका संतुलन नहीं बन पाता है।
इसके अलावा भी हाई हील्स की वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आप रोजाना हील्स पहनने से बचें साथ ही लंबे समय तक हाई हील्स कैरी ना करें।
