Back and Chest Pain Causes
Back and Chest Pain Causes

पीठ और सीने के दर्द को ना करें नज़रअंदाज़

पीठ और सीने में दर्द किसी गंभीर बीमारी का दर्द हो सकता है, इसलिए इसे हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिएI आइए जानते हैं पीठ और सीने में दर्द किन-किन कारणों से होता हैI

Back and Chest Pain: अक्सर लोगों को जब पीठ और सीने में दर्द  होता है, तो वे इसे हल्के में लेते हैंI उन्हें लगता है कि गैस की वजह से दर्द हो रहा है और वे गैस की दवाई खाकर इस दर्द को कम करने की कोशिश करते हैंI लेकिन पीठ और सीने में दर्द केवल गैस के कारण नहीं होता है, इसके बहुत सारे अन्य गंभीर कारण भी होते हैं, जिनकी जानकारी होना बहुत जरूरी हैI क्योंकि ज्यादातर मामलों में मरीज को ये पता ही नहीं होता है कि उसे दर्द क्यों हो रहा हैI यह दर्द पीठ और सीने में तेज चुभन से लेकर मंद दर्द तक हो सकता हैI कभी-कभी यह दर्द गर्दन और जबड़ों तक पहुंच जाता हैI यह हार्ट संबंधी किसी गंभीर बीमारी का दर्द भी हो सकता है, इसलिए इसे हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिएI आइए जानते हैं पीठ और सीने में दर्द किन-किन कारणों से होता हैI

पीठ और सीने में दर्द के कई कारण हैं-

गैस की समस्या के कारण

Back and Chest Pain Causes
Back and Chest Pain Causes

कुछ लोगों में ये देखा गया है कि अगर वे अपने खानपान का ध्यान नहीं रखते तो उन्हें गैस की समस्या हो जाती हैI अगर वे लंबे समय तक भूखे रहते हैं या गैस बनने वाली चीजें खा लेते हैं तो ये समस्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण पीठ और सीने में दर्द होता हैI कई बार खाने की नली में ऐंठन या पेप्टिक अल्सर की वजह से भी सीने में दर्द होता हैI जब पित्त की थैली में गैस बनती है और ये गैस सीने की तरफ जाती है, तो सीने में गैस के लक्षण महसूस होने लगते हैं और सीने में दर्द होने लगता हैI

हड्डियों के दर्द के कारण

Back and Chest Pain Causes
bone pain

अगर हड्डियों में कैल्शियम की कमी होती है तो इससे पीठ दर्द की समस्या होती हैI इससे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैI कभी कभी इस पीठ दर्द के कारण सीने में भी दर्द होता हैI इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए कोशिश करें कि कैल्सियम का ज्यादा से ज्यादा सेवन करेंI

एंजाइना

जब आपके हार्ट टिश्यू को पर्याप्त ब्लड नहीं मिलता है तो उस कंडीशन में उठने वाले दर्द को एंजाइना कहते हैंI यह आमतौर पर कोरोनरी आर्टरी डिजीज वाले लोगों में हो सकता हैI हार्ट अटैक के दर्द की तरह एंजाइना का दर्द कंधों, पीठ और गर्दन तक फैलता हैI पुरुषों और महिलाओं में एंजाइना के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैंI महिलाओं को सीने में दर्द के अलावा या इसके बजाय पीठ, गर्दन या पेट में दर्द महसूस हो सकता हैI इसके अन्य लक्षण ये भी हो सकते हैं:

  • थका हुआ या कमजोर महसूस करना
  • सांस लेने में कठिनाई होना
  • पसीना आना
  • हल्का सिरदर्द या बेहोशी महसूस करना
  • जी मिचलाना

गॉल स्टोन्स

gall stones
gall stones

आपका गॉल ब्लैडर एक छोटा ऑर्गन है जो पित्त नामक एक डाइजेस्टिव फ्लूइड को जमा करता हैI पित्ताशय की पथरी तब होती है जब यह फ्लूइड आपके गॉल ब्लैडर के अंदर हार्ड हो जाता है, जिससे स्टोन बन जाती हैI गैल्स्टोन के कारण कई अलग-अलग जगहों पर दर्द हो सकता है, जिनमें ये शामिल हैं:

  • आपके पेट का ऊपरी दायां हिस्सा
  • आपके ब्रेस्टबोन के ठीक नीचे
  • कंधे के ब्लेड के बीच
  • दाएं कंधे में
  •  

ह्रदय संबंधी बीमारी के कारण

Heart Problem
Heart Problem

जब किसी व्यक्ति को ह्रदय से संबंधित कोई बीमारी होती है तो पीठ व सीने में तेज दर्द महसूस होता हैI यह दर्द हार्ट अटैक आने की संभावना या हार्ट अटैक के कारण होता हैI कई बार हृदय की रक्त वाहिकाओं के अवरुद्ध होने पर भी पीठ व सीने में दर्द होता हैI इसके अलावा ये भी कुछ अन्य कारण हैं-

  • पेरिकार्डिटिस यानी हृदय के पास थैली में सूजन से
  • कार्डियोमायोपैथी, हृदय की मांसपेशी संबंधी रोग से
  • एओर्टिक डिसेक्शन यानी जब बड़ी रक्त वाहिका जो खून को दिल से पूरे शरीर में ले जाती है, वह फट जाती है, जिससे सीने में अचानक दर्द उठता हैI

खराब खानपान के कारण

unhealthy food
unhealthy food

हमारी खानपान का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से होता हैI हम जो खाते हैं हमारा शरीर भी वैसा ही हो जाता हैI अगर हम जंक फ़ूड या तेज मसालेदार भोजन का सेवन ज्यादा करते हैं तो हमें कई तरह की बिमारियों का खतरा बना रहता हैI कई बार अनहेल्दी खाना खाने के कारण भी हमारे सीने में दर्द की शिकायत हो जाती है, जिससे अचानक से सीने में सुई चुभन वाला दर्द होता हैI इसलिए बिमारियों से दूर रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी हैI

अत्यधिक ठंड के कारण

कभी-कभी कुछ लोगों को अत्यधिक ठंड के कारण भी पीठ और सीने में दर्द होता हैI इसलिए जब आप बहुत ज्यादा ठंडे वातावरण में जाएं तो अपने शरीर का तापमान सामान्य रखने की कोशिश करेंI

सर्दी-जुकाम के कारण

Cough
Cough

कभी-कभी सर्दी-जुकाम के कारण भी पीठ व सीने में दर्द होता हैI ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सर्दी-जुकाम के चलते आपकी छाती में कफ जम जाता है, जिससे आपको सांस लेने में तकलीफ होती है और दर्द महसूस होताI

चिंता के कारण

जब बहुत ज्यादा तनाव या अवसाद होता है तब भी सीने में जकड़न जैसा महसूस होता हैI

दर्द के इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

chest pain
chest pain
  • छाती में चुभन या खिंचाव का अनुभव
  • छाती में भारीपन महसूस होना
  • घबराहट होना
  • गर्मी में ठंडा पसीना या ठंड में पसीना आना
  • कमजोरी महसूस होना
  • चक्कर आना
  • छाती से शुरू हुआ दर्द कंधे और हाथ तक फैलने लगे
  • निगलने में परेशानी होना
  • मुंह का स्वाद बिगड़ना

पीठ व सीने में दर्द से कैसे बचाव करें

पीठ व सीने में दर्द से बचाव के लिए जरूरी है कि अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएंI अधिकांश बीमारियाँ व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ख़राब लाइफस्टाइल के कारण ही होती हैं, इसलिए सही लाइफस्टाइल और संतुलित पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी हैI इससे कुछ हद तक पीठ व सीने में दर्द को कम करने में मदद मिल सकती हैI

दर्द को कब गंभीरता से लेना चाहिए?

Back Pain
Back Pain

सीने में दर्द एक ऐसा दर्द है, जिसके संबंध में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है कि कौन सा दर्द सामान्य है और किस दर्द को गंभीरता से लेना चाहिएI क्योंकि इसे सामान्य समझ कर, दर्द की गंभीरता को हल्के में लेना या नजरअंदाज करना नुकसानदेह साबित हो सकता हैI

  • जब सीने में दर्द के साथ सांस लेने में कठिनाई होI
  • जब सीने में दर्द के साथ भ्रम या भटकाव की स्थिति बनेI
  • जब सीने में दर्द के साथ बहुत ज़्यादा पसीना आएI
  • जब सीने में दर्द के साथ चक्कर आएI
  • जब सीने का दर्द पीठ तक चला जाएI
  • जब सीने के साथ ही जबड़े, बाएँ हाथ या पीठ में दर्द होI
  • जब जकड़न महसूस होI
  • जब बल्ड प्रेशर लो एवं हार्ट बीट तेज हो जाएI
  • जब सांसें तेज तेज चलने लगेI
  • जब सीने का दर्द लंबे समय तक रहेI

यह दर्द  किस उम्र में शुरू होता है?

पीठ और सीने में दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है, इसके लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं हैI लेकिन आमतौर पर यह सात वर्ष के बच्चे से लेकर उम्रदराज व्यक्ति में देखा जाता हैI नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार 18 से 64 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों में सीने में दर्द की समस्या बहुत आम हैI हालांकि उम्र के अनुसार दर्द का कारण एवं प्रकार अलग-अलग हो सकता हैI

कैसे पता लगाए कि पीठ और सीने का दर्द हार्ट का दर्द है या सामान्य दर्द?

pain identify
pain identify

सीने में दर्द को हार्ट अटैक का एक बड़ा लक्षण माना जाता हैI लेकिन सीने में दर्दकई बार गैस बनने या अन्‍य किसी कारण से भी हो सकता हैI ऐसे में यह पहचान कर पाना बहुत मुश्किल होता है कि सीने का दर्द किस कारण से हो रहा हैI विशेषज्ञों की मानें तो हार्ट अटैक का दर्द सीने के बीच से जबड़ों, गर्दन और बाएं हाथ में फैलता हुआ महसूस होता हैI यह दर्द किसी काम को करने या वजन उठाने से बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैI जबकि सामान्य दर्द में ऐसा बिलकुल नहीं होता हैI इसके अलावा हार्ट अटैक का दर्द सीने में बड़ी जगह में फैला हुआ होता है, जबकि सामान्‍य दर्द एक स्‍थान पर भी हो सकता हैI

दर्द कम करने के कुछ घरेलू उपाय

Get Rid of Insects in Monsoon
Garlic
  • लहसुन सीने में दर्द के लिए बहुत उपयोगी हैI रोजाना लहसुन खाने से हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है और इसके ईलाज में भी मदद मिलती हैI लहसुन कोलेस्ट्रोल को कम करता है और प्लाक के धमनियों तक पहुँचने से रोकता हैI इसकी मदद से रक्त प्रवाह में भी सुधार आता हैI आप रोजाना 1 चम्मच लहसुन का रस गर्म पानी में डालकर पिएं, नहीं तो एक लहसून एवं 2 लौंग रोजाना चबाकर खाएं, इससे आपको काफी फायदा होगाI
  • मेथी के बीज का सेवन करें, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और रक्तचाप में सुधार करने में मेथी काफी मददगार हैI
  • बादाम का दूध पिएंI ये दूध अन्नप्रणाली में एसिड को बेअसर करने में मदद करता हैI

अपनी जीवनशैली में लाएं ये कुछ जरूरी बदलाव

Healthy Lifestyle
Healthy Lifestyle
  • रोजाना व्यायाम करने की आदत डालेंI व्यायाम के अलावा अन्य शारीरिक गतिविधि  जैसे-तेज कदमों से चलना, सीढ़ियाँ चढ़ना उतरना, बैडमिंटन या टेनिस खेलना आदि जरूर करेंI
  • ज्यादा ठण्ड वाले वातावरण में रखने से बचेंI कई बार ज्यादा ठण्ड के कारण भी पीठ व सीने में दर्द होता हैI शरीर का तापमान सामान्य रखने की कोशिश करेंI
  • आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ाए और कैलोरी की मात्रा को कम करेंI
  • खाने में नमक की मात्रा को कम करें और अगर हो सके तो बिलकुल छोड़ देंI
  • धूमपान हृदय संबंधी बीमारी को बढ़ाता है, अत: इसका सेवन न करेंI
  • रोज एक ग्लास अनार का जूस पिएंI
  • भारी भोजन का सेवन करने से बचेंI
  • धूम्रपान या शराब का सेवन बंद कर देंI
  • ऐसी चीजें न खाएं, जिनसे फेफड़ों में कफ बनेI

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

Doctor Visit
Doctor Visit

अगर आपको गैस की समस्या है तब पीठ व सीने में दर्द हो तो आप इसे घरेलू उपचार से ठीक कर सकते हैंI लेकिन अगर आपको यह दर्द पहली बार हुआ है या कुछ दिनों से बार-बार हो रहा है तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज ना करेंI सीने का दर्द एक ऐसा दर्द है जिसमें हमारी लापरवाही हमें परेशानी में डाल सकती हैI ऐसे में आवश्यक है कि सीने में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर से सम्पर्क कर उन्हें अपनी परेशानी बताएं ताकि इसका सही व उचित इलाज हो सकेI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या गैस के कारण पीठ में दर्द होता है?

पीठ में दर्द के कई कारण होते हैं, जिसमें से एक कारण गैस भी हैI गैस के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता हैI इस दर्द को अनदेखा करने के बजाए डॉक्टर को दिखाना चाहिएI

क्या अल्सर से सीने में दर्द और पीठ में दर्द हो सकता है?

जी हैं, अल्सर से भी दर्द हो सकता हैI पेप्टिक अल्सर के सबसे आम लक्षण हैं पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द और भोजन से संबंधित परेशानीI हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि ये दर्द छाती, पीठ, हाइपोकॉन्ड्रिअक क्षेत्र और पेट के निचले हिस्से सहित कई अन्य जगहों में भी हो सकता हैI

क्या सीने में दर्द होने से हार्ट अटैक आता है?

आमतौर पर हार्ट अटैक आने से पहले सीने में तेज दर्द होता हैI लेकिन केवल हार्ट अटैक ही नहीं, सीने में दर्द होने के पीछे और भी कई अन्य कारण हो सकते हैं, जिन्हें बिलकुल भी अनदेखा ना करेंI

क्या पीठ व सीने में दर्द होना अनुवांशिक बीमारी के लक्षण हैं?

नहीं, ये कोई अनुवांशिक बीमारी नहीं हैI ये आपके ख़राब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण होता हैI इसलिए जरूरी है कि हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाया जाएI

जब पीठ के ऊपरी हिस्से और छाती में दर्द होता है, तो इसका क्या मतलब है?

सीने में दर्द और पीठ का दर्द दिल के दौरे का मुख्य कारण होता हैI आप दिल की स्थिति जानने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर ईसीजी, ईसीएचओ, टीएमटी कराएं, ताकि दर्द के कारणों का पता चल सकेI

महिलाओं को सीने में क्यों दर्द होता है?

महिलाओं को सीने में दर्द का मुख्य कारण हार्ट अटैक, एन्जाइना, हार्ट के ब्लड वेसल्स में रुकावट होने, हार्ट की मांसपेशियों में सूजन आना, दिल की बड़ी रक्त वाहिका में कोई समस्या होने पर दर्द हो सकता हैI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...