जानें भुने हुए लहसुन के फायदे और नुकसान
भुना हुआ लहसुन खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से आप नहीं दरअसल इसमें एलिसिन नाम का मिश्रण है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
Roasted Garlic Benefits: लहसुन अपने औषधीय गुणों और शानदार स्वाद के लिए बेहद मशहूर है। यह किसी भी व्यंजन में चार चाँद लगा सकता है और आपके साधारण भोजन को एक स्वादिष्ट तड़का दे सकता है। इसका जादू सिर्फ़ आपकी जीभ पर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य पर भी काफ़ी असर डालता है। कई लोग कच्चा तो कई भुना हुआ लहसुन खाना पसंद करते हैं, जिसके अलग अलग स्वास्थ्य सम्बंधित फ़ायदे हैं। आज हम बात करते हैं भुना हुआ लहसुन खाने के फ़ायदे और नुकसान के बारे में जोकि अकसर चर्चा का विषय रहता है। इससे आप ब्लड प्रेशर नियंत्रित कर सकते हैं और विषाक्त पदार्थों को अपने शरीर से मिटा सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि भुने हुए लहसुन का अत्यधिक सेवन एलर्जी और मुँह की दुर्गन्ध जैसी समस्याओं को बुलावा देता है।
भुने हुए लहसुन के बारे में इतना जान लेने के बाद सबसे पहले मन में यही सवाल आता है, इसे कैसे और किस तरह भुना जाए। आइये जानते हैं इसकी विधि।
विधि

लहसुन की आयुर्वेद में भी काफी अच्छा बताया गया है। वैसे तो लहसुन की भुनने के कई तरीके हैं। हर व्यक्ति अपने अपने तरीके से इसे भुन कर इस्तेमाल में लाता हैं। आज हम आपको लहसुन भुनने के दो तरीके यहाँ बता रहे हैं, जिसमे आपको ओवन और गैस का इस्तेमाल करना होगा। और बस तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक भुना हुआ लहसुन।
ओवन में भुनने का तरीका
- सबसे पहले लहसुन को अच्छे से छील कर थोड़ा धो लें।
- टिश्यू या किसी सूती कपडे से पोंछ कर थोड़ी देर हवा लगने रख दें।
- थोड़ी देर बाद सुनिश्चित कर लें की इनकी नमी अच्छे से निकल गयी है या नहीं।

- अपनी पसंद का तेल चुनें और लहसुन की कलियों पर ब्रश की सहायता से लगा दें।
- अब लहसुन को किसी पैन या बेकिंग ट्रे में उचित दूरी बनाकर रख लें, साथ में ऊपर से हल्का सा नामा छिड़कें।
- इसे फॉयल पेपर से अच्छी तरह ढक दें और 30 मिनट तक भुनें।
गैस पर भुनने का तरीका
- जरुरत के अनुसार लहसुन छील कर साफ़ कर लें।
- नमी निकल जाने तक इन्हें फैला कर रख लें।
- अब एक पैन में गैस पर तेल गरम करने रखें।
- अपनी पसंद का तेल इस्तेमाल करें। तेल के गर्म हो जाने पर लहसुन डाल कर अच्छे से भुन लें।
पुरुषों के लिए लाभदायक
लहसुन में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके नियमित सेवन से हमें स्वास्थ की बहुत सी समस्याओं से राहत मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। महिलाओं की बहुत सी परेशानियों को दूर करने के साथ साथ ये पुरुषों के लिए भी लाभदायक है। आईये जानते है पुरुष इसे कैसे खाएं।

पुरुषों को शारीरिक कमज़ोरी दूर करने के लिए भुने हुए लहसुन को दूध के साथ अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए।
भुने हुए लहसुन में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने जैसे तत्त्व भी होते हैं। ये पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
कितने दिनों तक और कैसे सुरक्षित रखें
- फ्रिज में रखने पर ये 12 – 14 दिन तक ताज़ा रहता है।
- डीप फ्रीज करने पर इसे 1 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है
- भुने हुए लहसुन को सीलबंद कांच के बर्तन में रखें।
- सर्दियों में कुछ समय के लिए इसे फ्रिज से बाहर निकाल कर रख दें।
- गर्मियों में इसे फ्रिज में ही रखें।
- लम्बे समय तक इसे ताज़ा बनाये रखने के लिए फ्रीजर में रख दें।
खाने का तरीका
सुबह खाली पेट लहसुन खाने के अनेक फायदे हैं। ये हमारी आँतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करता है।

ये हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है इसलिए कहा जाता है की सुबह खाली पेट भुने हुए लहसुन की 2-4 कलियाँ भुनी हुई अच्छी तरह चबाकर खाने से स्वास्थ को बहुत से फायदे मिलते हैं।
किस मौसम में खाएं

गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकतें हैं। भुना हुआ लहसुन गर्मी में हफ्ते में 2-3 बार और एक बार में 1 कली ही खाएं। सर्दियों के मौसम में आप इसका सेवन रोज़ कर सकतें हैं 2-3 कली तक आराम से इसका सेवन करें। अपने स्वास्थ को देखते हुए डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।
भुना हुआ लहसुन खाने के फ़ायदे
दिल का रखे ख़्याल

लहसुन आपका ख़ून साफ़ करता है और इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके दिल के लिए बेहद ज़रूरी है। भुना हुआ लहसुन खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से आप नहीं दरअसल इसमें एलिसिन नाम का मिश्रण है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। ध्यान रखें कि भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे और नुकसान कई बार उसे बनाने की विधि पर भी निर्भर करते हैं।इसलिए लहसुन को 10 मिनट से ज़्यादा न भुनें। चिकित्सकों का मानना है कि यह आपकी धमनियों में थक्के बनने या उसके जाम होने जैसी समस्याओं को नहीं होने देता। यह आपके ख़ून को पतला करता है जिससे स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी आसपास नहीं मँडरातीं। इसे आधा पका कर खाना आपके लिए ज़्यादा लाभकारी है।
इम्युनिटी को बनाए बेहतर

भुने हुए लहसुन में पाए जाने वाले एलीसिन नामक मिश्रण में एंटीफंगल, एंटीवायरल, और एंटीबैक्टीरियल गुण भी हैं जिसके कारण यह आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इससे आपका शरीर किसी भी तरह की बीमारी से बचा रहता है।और तो और, इसका सेवन आपको सर्दी-ज़ुकाम जैसी साधारण लेकिन आम समस्या से भी मुक्ति दिलाता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल के ख़तरे से बचाता है जो बीमारी के मुख्य कारण हैं। इसलिए रोज़ सुबह 2-3 लहसुन की कली को भुनकर खाएं और किसी भी बीमारी या संक्रमण से अपने आप को बचाएं।
पाचन शक्ति को दे बढ़ावा

क्या आपको पता है कि लहसुन भुन कर खाने से उन्हें पचाना आसान हो जाता है और आपकी आंतें भी स्वस्थ रहती हैं? जी हाँ, इन्हें खाली पेट या खाना खाने के थोड़ी देर बाद खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज़, पेट दर्द, या गैस जैसी दिक्कत नहीं आतीं। इसमें मौजूद प्रीबीओटिक गुण आपकी आँतों में अच्छे बैक्टीरिया को बेहतर बनाता है और उसे पोषण देता है। लेकिन याद रखें कि आपको लहसुन को भुनने का तरीका पता होना चाहिए जिससे आप इसके फ़ायदे उठा सकें। भुने हुए लहसुन की कली को उनकी त्वचा से निचोड़ कर कटिंग बोर्ड या कटोरे में रख दें। इसे खाने से कोलाइटिस और बाउल सिंड्रोम जैसी पाचन सम्बन्धी समस्याएं आपके आस-पास नहीं मँडराएंगी।
कैंसर रहेगा दूर

लहसुन में कैंसर रोधी गुण हैं जिससे वह इसकी कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसलिए भुना हुआ लहसुन खाने वाले लोग पेट और मलाशय के कैंसर से ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं। एक स्टडी के अनुसार जो अधेड़ उम्र की महिलाएं रोज़ लहसुन, फल, और सब्ज़ियां खाती हैं, उन्हें मलाशय में कैंसर होने का ख़तरा बाकी महिलाओं से 35% कम रहता है। दरअसल इसमें मौजूद मिश्रण डयालिल सल्फाइड और एलाइल सिस्टीन सल्फोक्साइड कैंसर को रोकने में प्रभावी साबित होते हैं। लेकिन उससे पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें और साथ ही लहसुन को भुनने का तरीका जान लें ताकि कोई दुष्प्रभाव न हो।
बनाए रखे संतुलित वज़न

क्या आप भी अपना वज़न कम करने के लिए हर उपाय अपना चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ? तो सुनिए, रोज़ भुने हुए लहसुन खाने से आप अपना वज़न भी कम कर सकते हैं। जी हाँ, सुबह इनका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है जिससे आपकी पाचन शक्ति बेहतर बनती है। खाना जल्दी पचने के बाद जब आपके शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बर्न होता है, तब आपका वज़न घटता है। घबराइए नहीं, इसका मतलब ये नहीं कि दुबले-पतले लोग इसका सेवन करने से और पतले हो जाएंगे, बल्कि ऐसा करने पर उनका वज़न हमेशा नियंत्रित रहेगा।
जोड़ों की सूजन करे ठीक

यह तो आपको पता ही है कि लहसुन कितना पौष्टिक है और इसमें कैलोरीज़ की कम मात्रा आपको वज़न घटाने में भी मदद करती है। लेकिन शोध के अनुसार लहसुन सूजन-रोधी भी माना गया है। इसलिए अगर आपके जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द या सूजन है, तो उस जगह भुने हुए लहसुन का तेल मलने से आराम मिलेगा। कई संस्थान तो गठिया से होने वाली नरम हड्डी की चोट को ठीक करने के लिए भी भुने हुए लहसुन के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। इसमें पाया जाने वाला डयालिल डाइसल्फाइड सूजन पैदा करने वाले साइटोकाइन्स के प्रभाव को कम करता है।
भुना हुआ लहसुन खाने के नुकसान
एलर्जी का ख़तरा

रात को सोते समय भुना हुआ लहसुन खाने के फायदे बहुत हैं जैसे बेहतर पाचन शक्ति और जोड़ों के दर्द से छुटकारा। लेकिन ऐसा करने पर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर आपको खुजली, त्वचा पर पित्ती और चकत्ते, सांस लेने में दिक्कत, या एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन भुने हुए लहसुन में सल्फर की अत्यधिक मात्रा आपके शरीर में एलर्जी होने के खतरे को बढ़ा देती है। इसलिए अगर आपको एलर्जी की समस्या है या आप इसके प्रति संवेदनशील हैं, तो भुने हुए लहसुन से दूर रहें।
मुँह से दुर्गन्ध

कोई भी चीज़ चाहे कितनी ही फायदेमंद हो, उसका अत्यधिक सेवन आपको नुक़सान पहुंचा सकता है। यूँ तो लहसुन का अधिक सेवन आपके शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऐसा करने पर आपके शरीर और मुँह से दुर्गन्ध आ सकती है। लहसुन अपनी तेज़ गंध के लिए मशहूर है जो आपकी साँसों, त्वचा, और रसोई में काफ़ी लम्बे समय तक बनी रह सकती है। साथ-ही-साथ आपको पेट में जलन और भारीपन का सामना भी करना पड़ सकता है। मुँह से दुर्गन्ध आने पर भुने हुए लहसुनों का सीमित सेवन करें। किसी भी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने से 10 -12 घंटे पहले लहसुन का सेवन बंदकर दें।
दवाओं के साथ हस्तक्षेप

भुना हुआ लहसुन अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें और ये बात पक्की कर लें कि इससे आपकी दवाओं में कोई दिक़्क़त न हो। है। अगर आपकी सर्जरी होने वाली है या आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो बिना किसी डॉक्टर की सलाह के लहसुन का सेवन न करें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
लहसुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं?
क्या भुना हुआ लहसुन खाना सेहतमंद है?
भुना हुआ लहसुन क्या काम आता है?
लहसुन खाने से क्या साइड इफ़ेक्ट होता है?
भुना हुआ लहसुन कब खाएं?
