Eid Outfit Ideas 2023: इस्लाम में दो मुख्य त्यौहार माने गए हैं, इनमें से बकरीद भी एक है। ऐसे में इस खास दिन पर आप भी सबसे खूबसूरत दिखना चाहेंगी। इस बकरीद पर आपको अपने लुक को खास बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहिए। वही बोरिंग आउटफिट ना पहनकर इस बार आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए।
अगर आप एक ट्रेंड सेटर हैं और हमेशा फैशन के साथ चलना पसंद करते हैं, तो इस बकरीद के मौके पर आपको अपने लुक में कुछ खास करना चाहिए। इस बकरीद आप लेटेस्ट फैशन को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें पहनकर आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे।
इसके बाद हर कोई बस आपसे यही पूछेगा आउटफिट कहां से लिया। अगर आप भी चाहते हैं कि इस बकरीद पर किसी की भी नजर आपसे हटे ना, तो हम आपको ऐसे ही लेटेस्ट आउटफिट दिखाएंगे, जिनको देखकर आप भी दीवाने बन जाएंगे।
पर्पल कलर अनारकली सूट
इस बकरीद आपको अपने लुक में कुछ नयापन लाने के लिए श्वेता तिवारी के इस लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इस लुक में आप ट्रेडिशनल और ट्रेंडी दोनों एलिमेंट्स को ब्लेंड कर सकेंगी। इस सूट में आप भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखेंगी। इसके साथ आप कुछ सिल्वर ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी प्यारा लगेगा। साथ में लो पोनी आपके लुक में वाइव्स एड कर देगी।
रेड अनारकली सूट
अगर आप भी हानिया जैसी क्यूट और प्रिटी दिखना चाहती हैं, तो आपको उनके इस अनारकली सूट लुक को रिक्रिएट करना चाहिए। उनका ये लुक नई दुल्हनों के लिए बेस्ट है। इस लुक के साथ आपको बहुत ज्यादा हैवी एक्सेसरिज कैरी करने की भी जरूरत नहीं है। इसके साथ ओपन हेयर काफी अच्छा लुक देंगे। इसे पहनने के बाद हर कोई बस आपको ही देखता रह जाएगा।
इंब्रायड्री शरारा सूट
अगर आप सिंपल आउटफिट पहनकर भी कहर ढाना चाहती हैं, तो आपके लिए आएजा खान का ये सूट लुक परफेक्ट रहेगा। इसके साथ लाइटवेट ज्वैलरी लुक को पूरा करने के लिए काफी होगी। सिंपल पार्टेड हेयरस्टाइल इस तरह के आउटफिट के साथ काफी अच्छा लगेगा।
लॉन्ग सूट विद चूड़ीदार पजामी
एक बार फिर से चूड़ीदार पजामी फैशन का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में आपको भी युमना के इस ब्लैक सूट लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। एक्ट्रेस ने इस सूट को बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। इसके साथ पंजाबी स्टाइल जूती और माथापट्टी लुक को कमाल का बना रहे हैं। साथ में चोकर नेकपीस कैरी करके आप भी इस लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।
यह भी देखें-महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है यह चाय, डिनर में करें सेवन: Shatavari Tea Benefits
हैवी इंब्रायड्री अनारकली सूट
अगर आप एक अनारकली लवर हैं, तो आपको हिना खान के इस लेटेस्ट लुक को ईद पर जरूर ट्राई करना चाहिए। एक्ट्रेस का ये शानदार लुक आपको भी खूबसूरत दिखने में मदद कर सकता है। उनका ये हैवी अनारकली सूट आप ईद के बाद किसी वेडिंग फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ उन्होंने नेट का लहंगा पेयर किया है, जो बहुत ही स्टनिंग लुक दे रहा है। आपको भी इसे जरूर रिक्रिएट करना चाहिए।
