घर बैठे इन तीन एक्सरसाइज़ से बेली फैट को करें कम, दिखने लगेंगे एब्स: Exercise For Belly Fat
Exercise For Belly Fat

बेली फैट को करें कम

कई लोगों को पेट की चर्बी की समस्या होती है। बेली फैट को कुछ एक्सरसाइज की मदद से कम किया जा सकता है। इसके साथ आपको हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करना पड़ेगा।

Exercise For Belly Fat: कम समय में कुछ तरीकों की मदद से आसानी से वजन कम किया जा सकता है लेकिन ये तरीके हर किसी पर कारगर हों ऐसा जरुरी नहीं होता है। इसके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल, हेल्दी खान, सही समय पर सोना और वर्कआउट रुटीन भी फॉलो करना होता है। उसी के बाद ही आप सही तरीके से वजन कम कप पाते हो। कई लोगों को पेट की चर्बी की समस्या होती है। बेली फैट को कुछ एक्सरसाइज की मदद से कम किया जा सकता है। इसके साथ आपको हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करना पड़ेगा। अगर आपको जल्दी बेली फैट कम करना है तो उसके लिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बताते हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इसे कम कर लेंगे और एकदम फिट भी लगने लगेंगे।

क्रंचेस

Exercise For Belly Fat
crunches

इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट की चर्बी बहुत जल्दी से कम होता है। इसे करना भी आसान होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। उसके बाद अपने घुटनों को मोड़ लें। उसके बाद सिर के पीछे हाथ रखकर उन्हें जोड़ लें। ये तो आप एक्सरसाइज की पोजीशन में आ गए। उसके बाद आप अपने सिर को हाथ से उठाते हुए ऊपर ले जाएं और फिर पीछे की तरफ आएं। इस एक्सरसाइज का सीधा असर आपके पेट पर पड़ता है। क्रंचेस के 2-3 सेट 12 रेप्स के होने चाहिए।

लेग रेज़

leg raise
leg raise

ये एक्सरसाइज आपके बेली फैट को कम करने के साथ आपके पैरों की स्ट्रेंथ भी बढ़ाती है। ये बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए जमीन पर एकदम सीधे लेट जाएं। उसके बाद अपने हाथों को कूल्हे के नीचे रख लें। इसके बाद धीरे-धीरे पैरों को जोड़कर ऊपर की ओर उठाएं। इससे आपके पेट की मांसपेशियों में तनाव होता है और फैट जल्दी बर्न होता है। इसे रोजाना करने से पैट की चर्बी को बहुत आसानी ने कम किया जा सकता है। लेग रेज के 3 सेट 12-15 रेप्स के करें।

जंपिंग जैक्स

jumping jacks
jumping jacks

बेली फैट को कम करने के लिए ये एक शानदार एक्सरसाइज है। ये पूरी बॉडी के लिए भी बेहतरीन होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों कंधे की चौड़ाई में दूर करके खड़े हो जाइए। बस आपको अब जंप करना है। जंप के दौरान आपके दोनों हाथ ऊपर की ओर जाने चाहिए और उसके बाद साइड में आने चाहिए। इस एक्सरसाइज के एक बार में 15 रेप्स करने हैं। ऐसे आपको 3 सेट करने हैं। ये एक्सरसाइज बहुत आसान है इसे आप कहीं भी कर सकते हैं और पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

बेली फैट कम करने के लिए ये तीनों ही बहुत शानदार एक्सरसाइज हैं। इसे आप रोजाना करके बेली फैट कम कर सकते हैं। इनके अलावा भी कई एक्सरसाइज हैं जो बेली फैट कम करने में मदद करती हैं। इन एक्सरसाइज के साथ आपको स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करनी पड़ेगी उसके बाद ही आपकी बॉडी पर इसका असर दिखेगा। एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट फॉलो करना भी उतना ही जरुरी होता है। इसके बाद ही आपके रिजल्ट सही से नजर आते हैं।