Numerology Tips: शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल देते हैं। कुछ लोगों पर शनिदेव की असीम कृपा होती है तो कुछ पर उनकी साढ़ेसाती। कहां जाता है अगर शनिदेव किसी भक्तों से प्रसन्न है तो उसे मालामाल कर देते हैं। लेकिन अगर किसी भक्तों से निराश है तो उसका जीवन परेशानियों से गिर जाता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर शनि देव की विशेष कृपा और आशीर्वाद होता है जिससे उनका जीवन सुखमयी और आलीशान व्यतीत होता है। उन जातकों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है ना ही इनके जीवन में परेशानियां होती हैं। वह सभी लोग ख़ुशी से अपना जीवन व्यतीत करते है। चलिए जानते हैं उस मूलांक के जातकों के बारे में –
ऐसे होते हैं मूलांक 8 के जातक
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन जातकों का जन्म 8,17, 26 तारीख को होता है, उन लोगों का जन्म मूलांक 8 होता है। कहा जाता है कि इस मूलांक के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। शनिदेव की कृपा से यह लोग सफल रहते हैं। सफलता जल्द हासिल हो जाती है। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। यह लोग स्वभाव से शर्मीले माने जाते हैं। इन लोगों का अंतर्मुखी स्वभाव होता है। यह लोग एक समय में सिर्फ एक ही काम करना पसंद करते हैं।
ऐसा होता है भाग्य

कहा जाता है कि इन जातकों पर शनिदेव की अच्छी दृष्टि हमेशा बनी रहती है। यह लोग अपनी मेहनत से ऊंचे पद को आसानी से हासिल कर लेते हैं। इन लोगों का आर्थिक भाग्य भी अच्छा होता है। यह पैसों की बर्बादी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों के पास जितना धन होता है। यह उसका सही उपयोग करना ही पसंद करते हैं। इनका पारिवारिक जीवन बेहद सुखद में होता है। हालांकि कई बार इनके पारिवारिक सुख में बाधाएं भी पैदा हो जाती है।
देरी से होती है शादी
लेकिन यह उसे अच्छे से हैंडल कर लेते हैं। आमतौर पर इन लोगों की शादी देरी से होती है। इनका वैवाहिक जीवन सुख से व्यतीत होता है। यह लोग कम दोस्त बनाना पसंद करते हैं।
शुभ दिन
इनके मूलांक के अनुसार इन जातकों के लिए शुभ दिन बुधवार माना जाता है। इस दिन किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
शुभ रंग
बात करें शुभ रंग की तो गहरा भूरा, काला और नीला रंग इनके लिए शुभ माना जाता है। यह अगर किसी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं और इन कलर के कपड़ों को धारण करें, तो इनके काम कभी भी फेल नहीं होंगे।
भाग्य प्रबल करने के लिए करें ये उपाय
इस मूलांक वाले जातकों को भाग्य प्रबल करने के लिए प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा पक्षियों को दाना भी डालना चाहिए। साथ ही काले श्वान को घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। इतना ही नहीं इन जातकों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है ऐसे में उन्हें हर शनिवार के दिन शनि देव की उपासना जरूर करनी चाहिए। वहीं मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही आप दान भी कर सकते हैं।
