Numerology Prediction: जिस तरह से व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताता है ठीक उसी तरह उसकी जन्म तारीख भी बहुत कुछ बयां करती है। अंक ज्योतिष अंकों के आधार पर भविष्य कथन करता है। मूलांक का निर्धारण किसी भी जातक की जन्म तारीख के आधार पर किया जाता है। हाथ की रेखाओं, राशि, नाम और कुंडली की तरह ही अंक ज्योतिष के जरिए भी व्यक्ति की पर्सनालिटी, स्वभाव, भविष्य और उसके गुणों के बारे में पता लगाया जा सकता है।
अंक शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है इसमें व्यक्ति की जन्म तारीख के जरिए बहुत सारी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके लिए एक से लेकर नौ तक के मूलांक होते हैं। मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख का जोड़ होता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 7,16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक यानी दोनों अंको का जोड़ 7 होगा। हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा मूलांक 5 के बारे में रोचक बातें बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
Also read : जाने कौनसे मूलांक वाले होते हैं प्रेमसम्बन्धों में वफादार
मूलांक 5

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 होगा। जब आप इन तारीखों के अंकों को जोड़कर देखेंगे तो इनका योग पांच निकल कर आएगा।
मूलांक 5 के जातक होते हैं बुद्धिमान
मूलांक 5 के जातक बेहद ही बुद्धिमान होते हैं। यह अपनी बुद्धि के बल से जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। मूलांक 5 के जातक बोलने की कला में निपुण और वाणी की दम पर काम निकालने वाले होते हैं। यह अपनी बुद्धिमानी से जीवन में कुछ बड़ा करते हैं।
मूलांक 5 के जातक होते हैं धनवान
इन्हें कभी भी धन, दौलत की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद इन पर सदा बना रहता है। मूलांक 5 के लोगों में एक खासियत है कि यह कभी भी अपने भाग्य के भरोसे नहीं बैठते हैं जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं और दोगुना पैसा कमाते हैं। मूलांक 5 के जातक व्यापार में विशेष तौर पर सफलता प्राप्त करते हैं।
बुध देव की रहती है कृपा
मूलांक 5 के जातक का ग्रह बुध है। इसलिए इस राशि के जातकों पर बुध का प्रभाव होता है। इन पर बुध देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इस वजह से मूलांक 5 वाले हर क्षेत्र में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। हर क्षेत्र में इनकी खूब तरक्की होती है।
मूलांक 5 वालों का व्यक्तिगत जीवन
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 5 के लोग बहुत खुशमिजाज किस्म के होते हैं। इस मूलांक के लोगों को उदास रहना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। कई बार यह आकर्षण का केंद्र होते हैं। यह लोग आसानी से सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। मूलांक 5 के लोग जीवन में आने वाली हर प्रकार की चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। अपनी बुद्धिमानी और योग्यता के बल पर सभी मुश्किलों को पार कर लेते हैं
मूलांक 5 वालों की लव लाइफ
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग प्रेम संबंधों में कई बार धोखा खा जाते हैं। यह लोग अक्सर रिश्ते बचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन आखिर में निराशा ही इनके हाथ लगती है। मूलांक 5 वाले लोग बहुत बातूनी होते हैं। जिस वजह से यह अपनी भावनाओं को ज्यादा देर तक छुपा नहीं पाते।
