Lipsticks Reveals Personality: लिपस्टिक हर मेकअप की जान होती है। ऐसी कोई महिला नहीं जो लिपस्टिक का इस्तेमाल न करती हो। एक छोटी सी लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती बल्कि उनकी पर्सनेलिटी को भी डिफाइन कर सकती है। जी हां, ये जानकर शायद आपको हैरानी होगी लेकिन लिपस्टिक का शेड और बनावट आपके कई राज खोज सकती है। लगभग सौ से भी अधिक शेड में आने वाली ये लिपस्टिक महिलाओं की भावनाओं और व्यक्तित्व से काफी हद तक जुड़ी होती है। कई महिलाएं ओकेजन के अनुसार अपनी लिपस्टिक का चुनाव करती हैं वहीं कुछ अपने मूड व इमोशन को ध्यान में रखते हुए शेड्स चुनती हैं। तो चलिए आज जानते हैं लिपस्टिक के विभिन्न शेड्स आपकी पर्सनेलिटी के बारे में क्या राज खोलते हैं।
न्यूड लिपस्टिक

न्यूड लिप शेड चुनना इस बात का संकेत है कि आपको सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद नहीं है। जो महिलाएं न्यूड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं वह स्वभाव से शर्मीली होती हैं। हालांकि वे कभी-कभी अपने शर्मीलेपन से गलत भावना को प्रकट कर सकती हैं। साथ ही वह स्पष्ट होती हैं और जिन से भी मिलती हैं उनसे गर्मजोशी से मिलती हैं। वे बिल्कुल भी दिखावटी और बिंदास नहीं होती।
ब्राउन लिपस्टिक
भूरे रंग का लिप शेड शांतचित और भरोसेमंद व्यक्तित्व का संकेत है। साथ ही ये रोमांटिक यादें दर्शाता है। गहरे भूरे रंग के शेड वाली महिलाएं काफी शक्तिशाली और भरोसेमंद होती हैं। ये हर किसी से दोस्ती नहीं करती बल्कि लोगों को परखने के बाद दोस्ती करना पसंद करती हैं। इन महिलाओं का करियर भी काफी ब्राइट होता है।
पिंक लिपस्टिक
पिंक लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं स्वभाव से काफी चुलबुली और ऊर्जावान होती हैं। जो महिलाएं इस रंग का चुनाव करती हैं उनमें चंचलता की भावना झलकती है। इसके अलावा पिंक लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं दिल की थोड़ी कमजोर हो सकती हैं। वे आसानी से हर किसी पर विश्वास कर कर लेती हैं जिससे कई बार लोग उनका फायदा भी उठाते हैं।
य़ह भी देखें-आपके ब्रेन को खोखला कर सकता है अमीबा, जानें सब कुछ: Brain-Eating Amoeba
रेड लिपस्टिक
रेड लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं काफी साहसी और गुस्से वाली होती हैं। उन्हें अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद होती है। उन्हें किसी का भी इंटरफेयर नहीं भाता। उनमें इतनी अधिक ऊर्जा होती है कि वे अपने काम व जॉब के प्रति काफी डिवोटी होती हैं। वे कई तरह की परेशानियों का हल आसानी से निकाल लेती हैं।
ऑरेंज लिपस्टिक

आरेंज लिपस्टिक अधिकतर युवा महिलाओं को पसंद आती है। इस कलर वाली महिलाएं काफी आत्मविश्वासी होती हैं। वह किसी भी काम को करने से हिचकिचाती नहीं हैं। उन्हें साफ-सफाई का बेहद शौक होता है। साथ ही वह अपने कैरियर को लेकर सजग होती हैं। उनकी पर्सनेलिटी दूसरों पर बोल्ड प्रभाव छोड़ती हैं।
बरगंडी लिपस्टिक
लाल और बैंगनी नहीं बल्कि बरगंडी शेड की लिपस्टिक उन महिलाओं को पसंद आती है जिन्हें अच्छे पहनावे के साथ सजना संवरना पसंद होता है। साथ ही ये कलर आपके दयालु स्वभाव को भी दर्शता है। बरगंडी कलर काफी बोल्ड होता है जिसका चुनाव अधिकतर ऑफिस गोइंग महिलाएं करती हैं। इस कलर का उपयोग पार्टी और ऑफिस मीटिंग्स में किया जा सकता है।
