एलोवेरा को गीले बालो में लगाया जाता है या सूखे बालों में जानिए परफेक्ट तरीका
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लंबे समय से एक औषधि के रूप में किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं इसका इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक भी किया जाता है।
Aloe Vera Gel for Hair: एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लंबे समय से एक औषधि के रूप में किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं इसका इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक भी किया जाता है। जी हां, बिल्कुल अगर आपको भी बालों की समस्या है तो आप इसको एलोवेरा के जरिए ठीक कर सकते हैं। अगर आपके सिर में डैंड्रफ है बालों की जड़ों में हमेशा खुजली रहती है तो इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है।
एलोवेरा जेल आजकल सभी करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल गीले बालों में लगाना चाहिए या सूखे बालों में। यह किस तरह से फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब बातों की जानकारी नहीं रखते हैं तो हम आपको परफेक्ट तरीका बताते हैं।
एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका

- एलोवेरा जेल को हमेशा ही सूखे बालों में अप्लाई करना चाहिए।
- एलोवेरा जेल को गीले बालों में लगाने से इसका मॉइस्चर बालो के साथ सूख जाता है, इसीलिए जब भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें इसे हमेशा ही सूखे बालों पर लगाएं। जल्द ही आपको अपने बालों में असर दिखाई देने लगेगा।
एलोवेरा जेल अप्लाई करने का तरीका

- एलोवेरा जेल अप्लाई करने के लिए एलोवेरा जेल को एक कटोरी में लें। अब इसे उंगलियों की सहायता से बालों की जड़ और बालों की पूरी लंबाई मतलब कि सिरे तक लगाएं। अब इसको आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दे। आधे घंटे बाद अच्छे शैंपू से अपने बाल धो ले।
एलोवेरा जेल कितनी बार अप्लाई करें

अगर बात की जाएगी एलोवेरा जेल सप्ताह में कितनी बार लगाया जाता है तो हम आपको सलाह देंगे कि एलोवेरा जेल को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन कंडीशनिंग और स्मूथनिंग का काम करता है। इसे लगाने के बाद हमेशा माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एलोवेरा को दूसरी चीजों के साथ मिक्स करके भी लगाया जा सकता है।
इसमें आप नारियल का तेल या फिर बादाम का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके बालों को अच्छी तरह से भरपूर पोषण मिलता है। इसी के साथ बालों की फ्रीजिनेस भी दूर हो जाती है।
अगर आप चाहे तो एलोवेरा जेल को ग्रीन टी में मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल चमकदार और घने बनते हैं और बालों में शाइनिंग भी आती है।
एलोवेरा जेल के फायदे

अगर आप नियमित तौर पर एलोवेरा जेल को अपने बालों में लगाते हैं तो इसी आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। जैसे कि-
- आपके बालों में चमक बनी रहती है।
- एलोवेरा जेल से आपके बाल मजबूत बनते हैं।
- एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से सिर की खुजली जलन इत्यादि दूर होती है।
- एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से बाल हेल्दी बने रहते हैं और उनका ग्रोथ भी तेजी से होता है।
- यह ऑइली बालों की समस्या को भी ठीक करते हैं और सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है।
- एलोवेरा जेल हेयर फॉल को रोकता है और बालों को रिपेयर करने का भी काम करता है।
- हम आपको सलाह देंगे कि एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर ले।
अगर आप भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। हालांकि एलोवेरा जेल किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होता है।
