Actress Skin Care: हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत लगे, उसके चेहरे से किसी की नजर नहीं हटे। यही कारण है कि स्पॉटलेस खूबसूरत स्किन पाने के लिए महिलाएं न सिर्फ ब्यूटी पार्लर जाती हैं, बल्कि बोटोक्स, फिलर और कॉस्मेटिक सर्जरी जैसी कई तकनीकों का सहारा भी लेती हैं। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि थोड़ी की कोशिशें करके आप बिना किसी सर्जरी के भी अच्छी स्किन पा सकती हैं।
इसलिए जरूरी है नेचुरल तरीका

डॉक्टर्स का कहना है कि बोटोक्स, फिलर और कॉस्मेटिक सर्जरी से स्किन को चमकदार तो बनाया जा सकता है, लेकिन इसके कई नुकसान हो सकते हैं। कई बार सर्जरी सफल नहीं हो पाती तो कभी कभी यह दर्द, इंफेक्शन और निशान दे सकती है। ऐसे में स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। ऐसा करने से बिना किसी खर्च और साइड इफेक्ट के आप शानदार स्किन पा सकती हैं।
करें फेस योग

जिस तरीके से योग आपकी बॉडी को फिट रखता है। ठीक वैसे ही फेस योग आपके फेस को चमकदार बनाता है। फेस योग से आपके चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जो कोलेजन के उत्पादन को प्रोत्साहित करता है। इससे क्लॉक-रिवाइंडिंग के फायदे मिलते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि आम योग से बॉडी के साथ ही चेहरे को भी फायदा मिलता है, लेकिन जब हम स्पेशली फेस का योग करते हैं तो इससे चेहरा टोंड होता है और स्किन कसी हुई नजर आने लगती है। अच्छे रिजल्ट के लिए दिन में दो बार फेस योग करना चाहिए। एक बार सुबह उठने के बाद और एक बार शाम को सोने से पहले। खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ पांच मिनट का समय निकालना है। शुरुआत में तीन से चार योग ही चुनें। हर योग को 30 से 40 सेकंड के लिए करें। हालांकि सबसे वार्म आप करना न भूलें। इसके लिए अपने जबड़े को इस प्रकार खोलें जैसे आप जम्हाई लेते हैं। फिर सिर को बिना हिलाए छत की ओर आंखें ऊपर उठाएं और 10 सेकंड के लिए रुकें और दोहराएं। अपने होंठों से पाउट बनाएं और 10 सेकंड तक रुकें। इसे भी बार-बार दोहराएं।
सुबह-सुबह की धूप जरूर लें

हर महिला को सूरज की किरणों से डर लगता है यानी वो धूप में जाने से डरती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि धूप से भी स्किन अच्छी होती है। हालांकि धूप का अर्थ चिलचिलाती किरणें नहीं, सुबह की सेहत लेकर निकलने वाली किरणों से है। सूरज की किरणों से झुर्रियां दूर होती हैं। सुबह धूप में बैठने से स्किन को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। विटामिन डी से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है और इन्फ्लेमेशन कम होता है, जिससे एजिंग की प्रक्रिया कम होती है। हालांकि अगर आप सुबह के समय धूप में जाने से पहले भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
एक्यूपंक्चर और भरपूर नींद

जवां त्वचा के लिए एक्यूपंक्चर बहुत ही काम की है। यह इन दिनों काफी चलन में भी है। यह स्किन के कोलेजन को ठीक करता है, जिससे फाइब्रोब्लास्ट्स की परेशानी दूर होती है। ऐसे में स्किन के सेल रिपेयर हो पाते हैं। इतना ही नहीं यह स्किन के इलास्टिन उत्पादन को भी ट्रिगर करती है, जिससे स्किन टाइट होती है। इसी के साथ अच्छी स्किन के लिए भरपूर नींद लेना भी जरूरी है। अमेरिका में हुए एक शोध के अनुसार जो महिलाएं भरपूर नींद नहीं लेतीं, उनके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आती हैं। रॉयल सोसायटी ओपन साइंस के एक शोध के अनुसार अगर आप रात में ठीक से नहीं सोते हैं तो आपके चेहरे का आकर्षण कम हो जाता है। वहीं कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार कम नींद आपके फेस की कोशिकाओं को जल्दी बूढ़ा बना सकती है।
