पेशाब से आती है अजीब सी दुर्गंध, ये हो सकती हैं वजह: Causes Of Smell In Urine
Causes Of Smell In Urine

Causes Of Smell In Urine: अक्सर शरीर में कई तरह की तकलीफें घर कर रही होती हैं, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। ऐसे में आपके यूरिन के कलर से भी आपकी हेल्थ के बारे में पता लगाया जा सकता है। उसी तरह पेशाब की गंध से भी आपकी सेहत का हाल पता किया जा सकता है। आपने देखा होगा जब भी आप बीमार होते हैं आपके यूरिन का कलर और गंध काफी बदल जाती है।

यह भी देखें-माता सीता के भयंकर श्राप को आज भी भोग रहे हैं ये प्राणी, जानें रामायण का रोचक किस्सा: Ramayana Facts

कई बार पेशाब से इतनी ज्यादा और तीखी गंध आने लगती है कि उसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर क्यों आपके पेशाब का रंग और गंध अचानक बदल जाते हैं।

आपको बता दें कि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। अगर आपके पेशाब से भी तेज गंध आती है, तो अब आपको सचेत हो जाने की जरूरत है। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पेशाब से गंध आने की वजहों के बारे में बताएंगें।

डिहाइड्रेशन हो सकती है वजह

Causes Of Smell In Urine
Dehydration can be the reason

यूरिन से तेज गंध आने की एक सबसे बड़ी और कॉमन वजह डिहाइड्रेशन हो सकती है। यूरिन में अमोनिया होता है, जो गंध का कारण बनता है। ऐसे में आप जितना ज्यादा हाइड्रेट रहेंगे, उतना ही अमोनिया कम कंसंट्रेट हो पाता है। डिहाइड्रेशन के कारण अमोनिया का कंसंट्रेशन बढ़ता और गंध भी तेज आने लगती है।

यूटीआई से आ सकती हैं गंध

यूटीआई की समस्या होने पर भी यूरिन से तेज गंध आने लगती हैं। यूटीआई में यूरिन से किसी सडे हुए अंडे के जैसी बदबू आती है। अगर आपके पेशाब से गंध के साथ भाप निकलती है और आपको जलन भी महसूस होती है, तो इसका अर्थ है कि आप यूटीआई के शिकार हैं। वेजाइना में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया की अपनी एक गंध होती है। ऐसे में शरीर में इस समस्या के होने पर यूरिन के साथ गंध आने लगती है।

हो सकती है डायबिटीज

may be diabetes
may be diabetes

कई बार पेशाब से गंध आने की एक वजह डायबिटीज भी हो सकती है। अगर आप एक डायबिटिक है और आपके यूरिन से मीठी से गंध आ रही है, तो इसका अर्थ है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है। वहीं अगर आप एक डायबिटिक पेशेंट नहीं है, फिर भी पेशाब से महक आ रही है, तो ये डायबिटीज का शुरूआती लक्षण हो सकता है। इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हो सकता है जेनेटिक डिसऑर्डर

पैनल केटोन्यूरिया और मेपल सिरप ये दोनों ही एक प्रकार के जेनेटिक डिसऑर्डर हैं, जो कम उम्र में ही आपके शरीर में डिटेक्ट हो जाते हैं और पूरी जिंदगी आपके शरीर में रहते हैं। इन बीमारियों से ग्रस्त लोगों के यूरिन से अक्सर गंदी स्मेल आती है।

हो सकती है लिवर में गड़बड़ी

पेशाब से आने वाली तेज गंध को भूल से भी नजरअंदाज ना करें। ये आपके लिवर में हो रही किसी तरह की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। अगर आपको भी अपने पेशाब में इस तरह के बदलाव दिख रहे हैं, तो आपको फौरन डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

ज्यादा कॉफी पीने से

coffee consumption can be harmful
drinking too much coffee

जरूर से ज्यादा कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन होता है। ज्यादा कॉफी पीने से पेशाब से मरी हुई मछली की महक आने लगती है। ऐसे में इसका सेवन कम करें और पानी की ज्यादा मात्रा लें।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...