गर्मियों में बढ़ जाती है किडनी की समस्या,ऐसे करें धनिये से बचाव: Kidney Problems 
Kidney Problems 

Kidney Problems: भारत में अब मौसम गर्म होने लगा है। दिन में तेज धूप निकल रही है। इस मौसम में किडनी के मरीजों को खास ख्याल रखने की जरूरत हैं। इस मौसम में किडनी खराब होने और किडनी स्टोन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हमारी रसोई में कई ऐसे मसाले मौजूद हैं जो ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी उपयोगी होते हैं। उन्हीं मसालों में से एक है धनिया। धनिया का पानी न केवल किडनी को डिटॉक्स करने में उपयोगी है बल्कि गर्मियों में शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी उपयोगी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में धनिये के पानी को जोड़ सकते हैं।

किडनी स्टोन के खतरों से कैसे बचें

इस मौसम में किडनी स्टोन होने का खतरा भी रहता है।ऐसा इसलिए क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी से पेशाब के माध्यम से गंदगी बाहर नहीं निकलती है। यह कई महीनों तक छोटे-छोटे गुर्दे के रूप में विकसित होता रहता है और फिर धीरे-धीरे पत्थर का रूप ले लेता है।

इन टिप्स का पालन करें

Kidney Problems 
Kidney Problems  and Care

दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीए। ऐसा नहीं करने से यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। कम पानी पीने से पेशाब भी कम आता है।

कैफीन के सेवन से बचे

इस मौसम में कैफीन का सेवन ना करें। कैफीन शरीर को डिस्टर्ब करने का काम करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा डाइटिंग का ध्यान रखना भी जरूरी है। आहार में ऐसे फल शामिल करें जिनमें पानी हो, जैसे कि खरबूजा और तरबूज।

किडनी के लिए धनिये का पानी

धनिये के पानी के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है| वहीं धनिया के पानी को एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है| धनिया के पानी के सेवन से किडनी से टॉक्सिंस को बाहर निकाला जा सकता है. किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाने में धनिया का पानी आपके बेहद काम आ सकता है| यह पुरुष और महिलाओं दोनों में यूरिनरी इनफेक्शन को रोकने में मददगार साबित हो सकता है| वहीं इसके सेवन से पेशाब में जलन की समस्या पेशाब में संक्रमण की समस्या से बचा जा सकता है|

कैसे बनाएं धनिये का पानी

धनिये का पानी दो तरीके से बना सकते हैं | आप आधे गिलास पानी में एक चम्मच धनिए को रात भर भिगोएं और अगले दिन पानी को छानकर इसका सेवन करें| इससे अलग आप एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिये को उबालें और जब पानी आधा गिलास रह जाए तो छानकर ठंडा करके उसका सेवन करें| ऐसा करने से सेहत को फायदा हो सकता है|

ना करें ये गलतियां

  • खराब भोजन का सेवन
  • देर से सोना
  • अधिक नमक का सेवन
  • धूम्रपान
  • व्यायाम नहीं करना
  • पेशाब के रंग में बदलाव को लेकर लापरवाही