World Kidney Day
World Kidney Day

World Kidney Day: गर्मी का मौसम शरीर के लिए अच्छा नहीं रहता खासकर किडनी के लिए, यदि इसके हाइड्रेशन से संबंधित पर्याप्त सावधानी न बरती जाए। हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ पानी पीते रहना नहीं है बल्कि दोनों किडनी की फंक्शनिंग के लिए जरूरी है कि शरीर का खास ख्याल रखा जाए। 10 मार्च वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल के यूरोलॉजी एण्ड ट्रांसप्लांट सर्जन के एचओडी डॉ राजीव कुमार सेठिया से इस लेख में जानेंगे कि गर्मी के मौसम में किस तरह से अपनी किडनी की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। 

सुनिश्चित करें पर्याप्त हाइड्रेशन 

World Kidney Day
Hydration

चूंकि गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा निकलता है, तो रोजाना दो से ढाई लीटर हेल्दी फ्लूइड इनटेक जरूरी है। इसके साथ ही पानी वाले फूड और फल का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसमें तरबूज, खरबूज, खीरा, सलाद और छाछ जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए। डिहाइड्रेशन से स्टोन बनने का खतरा रहता है और बुजुर्गों में किडनी इंजरी का भी। 

परहेज करें कॉफी से 

World Kidney Day
Avoid Coffee

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें कॉफी पीना बहुत पसंद है, तो इसकी मात्रा आज से ही कम करना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है, जो आपको डिहाइड्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

एक्सरसाइज है जरूरी 

World Kidney Day
Exercise

एक्सरसाइज का कोई अन्य विकल्प नहीं है। इसलिए एक्सरसाइज करने के दौरान और उसके बाद खुद को हाइड्रेट करते रहें। लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज भी ठीक नहीं है। मांसपेशियों को जरूरत से ज्यादा एग्जॉशन से बचना चाहिए क्योंकि इससे खून में प्रोटीन की लीकेज होती है। यह अंततः किडनी फेलियर का कारण बनती है, जिसे रबडोमायोलिसिस कहा जाता है। इसलिए अपने शरीर पर ज्यादा दबाव डालने से बचना चाहिए। 

नमक की मात्रा 

World Kidney Day
Salt Content

नमक का ज्यादा सेवन सही नहीं है। हम अमूमन 7 से 10 ग्राम नमक का सेवन रोजाना करते हैं, जो कि ठीक नहीं है। यह ध्यान रखें कि आप रोजाना 4 से 5 ग्राम नमक से ज्यादा का सेवन न करें। 

फाइबर से न करें परहेज 

World Kidney Day
Fiber Food

फाइबर समृद्ध फूड का सेवन गर्मी के मौसम में सही रहता है। हालांकि, इसे बेहतर डायजेशन से जोड़कर देखा जाता है लेकिन यह किडनी की फंक्शनिंग के लिए भी जरूरी है। अपने रोजाना के फूड में बीन्स, मटर, बेरी, मेलोन जैसी चीजों को शामिल करें। 

बाहर न खाएं 

World Kidney Day
Don’t Eat Out

बाहर खाना आपको पसंद तो है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाहर के फूड में चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो किडनी की सेहत को प्रभावित करती है। इसके अलावा, गर्मी के मौसम में बाहर के खाने से फूड पॉइज़न का खतरा भी रहता है। इसकी जगह पर आपको हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए और अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। 

ओवर द काउन्टर दवाइयां बिल्कुल नहीं 

World Kidney Day
No over the counter medicines at all

नियमित तौर पर ओवर द काउन्टर दवाइयों से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये किडनी के फंक्शन को प्रभावित करते हैं। खासकर दर्द कम करने वाली दवाइयां। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...

Leave a comment