White Blood Cells हमारे शरीर को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी से जो कमियां होती हैं, उनसे ब्लड कैंसर, हेपिटाइटिस जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। आज इस लेख में हम डब्ल्यूबीसी के काम के बारे में विस्तार से जानने के साथ ही यह भी जानेंगे कि डब्ल्यूबीसी बढ़ाने के लिए क्या-क्या खाने की सलाह दी जाती है।
White Blood Cells: डब्ल्यूबीसी का क्या काम है?
जिस तरह हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स होते हैं, उसी तरह व्हाइट ब्लड सेल्स भी होते हैं। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर के इम्यूनिटी फंक्शन के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही ये हर तरह के इंफेक्शन से भी बचाने में हमारी मदद करते हैं। यदि शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स कम हो तो व्यक्ति को कोई भी बीमारी हो सकती है। इस लिहाज से देखा जाए तो डब्ल्यूबीसी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
डब्ल्यूबीसी क्या खाने से बढ़ता है?
पालक, लहसुन, नट्स, मीट, फिश जैसे फूड्स के सेवन से व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है।
फिश

ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य हेल्दी फैट डब्ल्यूबीसी की एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। ओमेगा 3 कई तरह के होते हैं। ऑयली फिश में डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए) और ईकोसापेंटेनोइक एसिड (ईपीए) होता है।
नट्स

कुछ तरह के नट्स और वेजीटेबल ऑयल में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) होता है, जो केवल फूड आइटम से ही मिलता है। शरीर एएलए को ईपीए और डीएचए में बदल सकता है, लेकिन इसे अपनी डाइट के जरिए शामिल करना ज्यादा सही है। ये भी व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मीट

लीन मीट और पोल्ट्री में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके साथ ही इसमें ड्रिंक भी बहुत ज्यादा होता है जो व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ाने में मदद करता है। जिंक के अन्य स्रोतों के लिए ऑइस्टर, नट्स, फॉर्टीफाइड सीरियल और बीन्स का सेवन किया जा सकता है।
लहसुन

लहसुन में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं (जैसे एलिसिन), जो विभिन्न व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन में तेजी लाकर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिसमें लिम्फोसाइट्स, ईसिनोफिल और मैक्रोफेज शामिल हैं।
पालक

पालक विटामिन और खनिज का समृद्ध स्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। ये गुण व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या को बढ़ाने में मदद कर करते हैं।
पपीता

पपीते के पत्तों में एसिटोजिनिन होते हैं। ये डब्ल्यूबीसी काउन्ट को बढ़ाकर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। पपीता के पत्ते का रस डेंगू के लिए शानदार तरीके से काम करता है।
ब्रोकली

ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसी सब्जी है, जो सेहत के लिए जरूरी है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई की उपस्थिति इसे हमारे इम्यून को मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी बनाती है। चूंकि, इम्यूनिटी के लिए ब्रोकली जरूरी है, तो यह व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी सहायक है।
