क्या सच में झूठी है इंडियन आइडल' की रिएयलिटी? जानिए क्या है इसकी असलियत: Indian idol reality
सामान्य शोज के मुकाबले रिएलिटी शोज लोगों को अधिक पसंद आते हैं। क्योंकि, वो इनसे खुद को अधिक जोड़ पाते हैं। लेकिन, आजकल के रिएलिटी शोज जैसे इंडियन आइडल सच हैं या झूठ, इस बारे में बात करते हैं।
Indian Idol Reality: पिछले कुछ सालों से रिएलिटी शोज की जैसे बाढ़ सी आ गई है। नए लोगों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का यह अच्छा तरीका है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें इन्हीं शोज से प्रसिद्धि मिली और आज वो अपने क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं जैसे नेहा कक्कड़, अभिजीत सिंह आदि। लेकिन, अब इन शोज की बहुत आलोचना भी हो रही है। लोग ऐसा मान रहे हैं कि यह शो पूरी तरह से झूठ पर टिके हैं और इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। इनमें पहले से ही सब निर्धारित होता है, स्क्रिप्स लिखी जाती हैं और डायलॉग्स दिए जाते हैं। यही नहीं, अगर इसमें किसी सेलेब्रिटी का डांस होता है, तो उन्हें पहले इसका अभ्यास भी कराया जाता है। यानी, जो हमें लगता है कि उस समय हो रहा है, वो पहले से ही तय होता है। आइए जानने की कोशिश करते हैं इस बारे में।
क्या कहना है इंडियन आइडल के एक्स कंटेस्टेंट का?

इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत का कहना यह है कि उनके समय में भी शो को अधिक दिलचस्प बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त एलिमेंट्स को डाला जाता है। लेकिन, इनके कारण कंटेस्टेंट्स का प्रदर्शन प्रभावित होता है। उनके अनुसार आजकल इन एक्स्ट्रा एलिमेंट्स पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जब गायक इन पर अधिक काम करते हैं, तो इनकी सिंगिंग का स्तर नीचे चला जाता है। ऐसे में गायकों को सिर्फ गायन पर अधिक समय देना चाहिए ताकि वो अपनी सिंगिंग पर ध्यान दे सके। उनका मानना है कि उनके सीजन में कुछ चीजें पहले तय होती थी लेकिन यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड नहीं होता था।
इस वजह से कई लोगों ने छोड़ा शो
इंडियन आइडल को छह साल तक होस्ट करने वाली मिनी माथुर ने अचानक इसे छोड़ दिया। शो को छोड़ने के पीछे के कारणों के बारे में उन्होंने चौंका देने वाला खुलासा किया था। उनका कहना था कि उन्हें स्क्रिप्टेड चीजें करने के लिए कहा जाता था जैसे पहले से ही यह स्क्रिप्ट में लिखा जाता था कि अगर किसी कंटेस्टेंट के परिवार वाले आते हैं तो उस कंटेस्टेंट को उन्हें देख कर किस तरह से हैरान होना है। मतलब वो भावनाएं झूठी होती थी। इसी तरह से किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस शो पर यह आरोप लगाया था कि उन्हें शो में सभी कंटेंस्टेंट्स की बिना मतलब और झूठी प्रशंसा करने के लिए कहा गया था।
यह भी पढ़ें। करण जौहर के शो पर पहली बार नज़र आएंगी ये हस्तियां: Koffee With Karan Season 8
इंडियन आइडल 13 से जुड़ा विवाद

इंडियन आइडल 13 यानी इस साल के इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया थे। यह शो अभी शुरू हुआ ही था कि शुरुआत में ही एक अच्छे कंटेस्टेंट रितो राबा को बाहर निकाल दिया गया। लोगों ने इस एलिमिनेशन को पूरी तरह से अनुचित बताया था और रितो को फिर से शो में लाने के लिए अनुरोध किया और इस शो की आलोचना भी हुई। लोगों ने इसका बहिष्कार करने की अपील भी की थी। यानी इस साल भी इसे पूरी तरह से स्क्रिप्टेड बताया गया। लोगों का यह भी मानना है कि इंडियन आइडल अब पहले वाला शो नहीं रह गया है।
इंडियन आइडियल या अन्य रियलिटी शो पूरी तरह नहीं, लेकिन कम से कम बीस प्रतिशत को स्क्रिप्टेड होते ही हैं। लोगों को इमोशनल करने और टीआरपी बढ़ाने के लिए इसमें ऐसा माहौल बना दिया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग इमोशनल हो कर इसे रोजाना देखें। इसलिए, आजकल सिंगिंग और डांसिंग से अधिक जरूरी हो गया है ड्रामा। टीआरपी के इस खेल में शो और शो से जुड़े लोग कुछ भी दिखाने को तैयार हैं।
