Indian Idol 13 News
Indian Idol 13 News

Indian Idol 13 News: टेलीविजन के सबसे जाने-माने और लोकप्रिय शो इंडियन आइडल 13 सीजन चल रहा है। इंडियन आइडल सीजन 12 को 15 अगस्त 2012 को पवनदीप राजन ने जीता था और अब टेलीविजन पर सीजन 13 में नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज बने। ग्राउंड ऑडिशन जुलाई 2022 में शुरू हो गए थे और 10 सितंबर 2002 को यह शो शुरू हुआ। इस दौरान जज हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी है। शो में कई प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से अब रणदीप वडाली, सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोतवाल, संजुती दास, बिदीप्त चक्रवर्ती, देबोस्मिता रॉय, विनीता सिंह, काव्य लिमये शामिल हैं।

Indian Idol 13 News: अपने सुरों से जज को इम्प्रेस कर रहे हैं कंटेस्टेंट

इंडियन आइडियल शो को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। देशभर से गायक आए है और अपनी आवाज से अपने सुरों से जजों को तो इंप्रेस कर रहे हैं। इसके साथ ही देश का दिल भी जीत रहे हैं। एक से एक बेहतरीन कंटेस्टेंट शो में आए हुए हैं। शो में जज कंटेस्टेंट से काफी ज्यादा इम्प्रेस हैं। सभी के गाने जज के साथ दर्शकों को भी बहुत पसंद आ रहे हैं। लेकिन वोटिंग के आधार पर ही पता चलेगा कि कौन सा कंटेस्टेंट दर्शकों का दिल जीत पाता है।

शो छोड़ देंगी सेंजुती ?

Indian Idol 13 News
Indian Idol 13 News

लेकिन शो से जुड़ी हाल ही एक ओर बड़ी बात सामने आई है कि इंडियन आइडल 13 की कंटेस्टेंट सेंजुती दास ने शो को छोड़ दिया है। जिसके बाद सेंजुती के फैंस इस खबर से बेहद मायूस है। क्योंकि इंडियन आइडल शो में इतनी आगे आने के बाद वापस पीछे जाना या शो से अलग हो जाना बेहद मुश्किल भरा सफर है। लेकिन संजुती ने शो को क्यों छोड़ा इसकी वजह भी बताई है। दरसअल संजुती के पापा की तबियत ठीक नहीं है। इसीलिए वह आगे शो का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। उनके इस फैसले से विशाल ददलानी भी काफी ज्यादा हैरान हैं।

इस वजह से सेंजुती छोड़ रहीं हैं शो

इंडियन आइडल 13 सीजन के सबसे टॉप 10 कन्टेंटेंट्स में सेंजुती दास भी शामिल है। लेकिन अब वह आगे शो नहीं कर सकती हैं। सेंजुती दास ने कहा कि इस शो ने उन्हें बहुत सारा प्यार दिया है लेकिन अब वह शो में नहीं रह सकती क्योंकि उनके पापा की तबीयत ठीक नहीं है। अपने पेरेंट्स के लिए समय नहीं निकाल पा रही है, सेंजुती दास के पापा का कोलकाता की अस्पताल में आंखों का इलाज चल रहा है, उन्हें ग्लूकोमा हो गया है और पहले स्ट्रोक भी आया है। जिसके बाद अब वह अपने पापा के साथ समय बिताना चाहती हैं। इसलिए अब वह आगे शो का हिस्सा नहीं रह पाएगी।

सेंजुती की समस्या का हुआ समाधान

हालांकि इसके बाद जज ने सेंजुती दास की इस समस्या का समाधान भी कर दिया और उन्होंने कहा कि वह उनके पिता को मुंबई में शिफ्ट कर देंगे और अगर कुछ भी समस्या होती है तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं। वह अकेली नहीं है सभी उनके साथ हैं। शो की सबसे टॉप 10 कन्टेंटेंट्स में शामिल सेंजुती दास को खोना नहीं चाहते है। विशाल ददलानी ने कहा है हम सब आपके साथ हैं। लेकिन सेंजुती दास जैसे टेलेंटेड कंटेस्टेंट को नहीं खो सकते।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...