कॉफी विद करण के नए सीज़न का फैंस को है बेसब्री से इंतज़ार
करण जौहर के इस शो में कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसे फैंस भी सुनने के लिए सालों से बेकरार थे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते का खुलासा भी करण के इसी शो पर हुआ था।
Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता करण जौहर की गिनती उन लोगों में होती है, जिनकी वजह से बॉलीवुड दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो चुका हैं। इनके साथ काम करना हर अभिनेता की दिली तमन्ना होती है। करण फिल्म निर्माता के साथ-साथ एक अच्छे होस्ट भी बन चुके हैं। जल्द इनके चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन आने वाला हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। करण के इस चैट शो में अपने बॉलीवुड सेलेब्स को देखकर दर्शक काफी खुश होते हैं।
करण जौहर के इस शो में कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसे फैंस भी सुनने के लिए सालों से बेकरार थे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते का खुलासा भी करण के इसी शो पर हुआ था। अब इसका आठवां सीजन आने वाला है, जिसके बाद फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा कि इस बार के सीज़न में कौन-कौन सा सुपरस्टार नजर आएगा। तो आइए आपको बताते हैं कि इस बार करण जौहर के शो में कौन-कौन से बड़े सितारे दिखाई दे सकते हैं।
Koffee With Karan 8: शाहरुख खान होंगे पहले मेहमान
करण जौहर का सबसे चर्चित शो कॉफी विद करण का पहला एपिसोड जुलाई या अगस्त में स्ट्रीम हो सकता हैं। खबरों की मानें तो इस सीज़न के पहले मेहमान किंग खान शाहरुख होंगे। फैंस शाहरुख खान को इस शो में दोबारा से देखने के लिए काफी उत्साहित हो चुके हैं, क्योंकि शाहरुख कई साल बाद करण जौहर के शो में वापसी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही कि शाहरुख करण के शो में दीपिका पादुकोण के साथ एंट्री लेंगे।
साउथ के सुपरस्टार भी होंगे शामिल
वहीं, मेकर्स की तरफ से इस बार करण जौहर के शो पर बॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ के सुपरस्टार्स को भी आमंत्रित किया गया हैं। वैसे करण की तरफ से इस खबर पर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया हैं। लेकिन, पिछले सीज़न में समांथा प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ करण के शो में डेब्यू किया था।
अल्लू अर्जुन
फिल्म ‘पुष्पा’ के दूसरे भाग का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन करण जौहर के शो पर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ जा सकते हैं।
यश
शो के मेकर्स द्वारा ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 के लिए केजीएफ स्टार यश को भी आमंत्रित किया गया हैं। यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ करण के चैट शो में नजर आ सकते हैं।
राम चरण और जूनियर एनटीआर
फिल्म ‘आरआरआर’ के सफलता के बाद करण जौहर के चैट शो पर रामचरण और जूनियर एनटीआर भी शिरकत कर सकते हैं। मेकर्स ने दोनों अभिनेताओं को आमंत्रित किया है। फैंस भी दोनों साउथ सुपरस्टार्स को फिर से एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।
2005 में शुरू हुआ था शो
बता दें, करण जौहर का यह चैट शो साल 2005 में शुरू हुआ था। इसे सबसे पहले स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित किया गया था। अब तक के सारे सीज़न टीवी पर ही आए थे, लेकिन पिछला सीज़न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं।
