WATER PARK

Best Water Park In Rajasthan: राजस्थान भारत का ऐसा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है, यहां पर रेट के बड़े बड़े टीले पाए जाते हैं जिससे गर्मियों में पारा 50 डिग्री सेल्शियस तक पहुँच जाता है। जबकि गर्मियों में जब हमें छुट्टियां मिलती हैं तो हम राजस्थान घूमने जाना चाहते हैं, क्योंकि वहां के राजमहल और कई सारे ऐसे स्थल हैं जहां पर्यटकों का अंबार लगा होता है।

अगर आप राजस्थान जाएँ और खुद को गर्मी से बचने के लिए किसी वाटर पार्क (Best water park in Rajasthan) जाने का मन बनाएँ, तो इसके लिए आज हम आपको राजस्थान के ऐसे टॉप वाटर पार्क (Best water park in Rajasthan) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप भीषण गर्मी में भी आप ठंड का अहसास कर पाएँगी।

अजमेर का बिड़ला सिटी वाटर पार्क

राजस्थान के अज़मेर में स्थित बिड़ला सिटी वाटर पार्क (Best water park in Rajasthan) में आपको बेहद ही खास स्लाइड देखने को मिल जाएंगे । साथ ही इस वाटर पार्क में कृतिम बादल बरसते हैं वो भी गरजने के साथ जिससे यह वाटर पार्क अपने आप में बेहद अनूठा कहलाता है। बिड़ला सिटी वाटर पार्क में आप स्लाइड, कृतिम बारिश में डांस, लंच और रात्रि के भोजन का आनंद ले सकती हैं।

ajmer water park

यह वाटर पार्क प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है हालाँकि रात्रि में अगर आपको यहाँ भोजन करना है तो आप रात्रि 10 बजे तक आ सकते हैं। इस वाटर पार्क में जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति ₹450 देने होंगे वहीं अगर आप लंच और डिनर करते हैं तो उसका चार्ज आपसे अलग लिया जाएगा।

कोटा का हरियाली वाटर पार्क

वैसे तो राजस्थान के कोटा को कोचिंग हब माना जाता है, यहाँ देश विदेश से कई सारे बच्चे इंजीनियर व डॉक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं। पर क्या आपको पता है कि राजस्थान का कोटा शहर अपने हरियाली वाटर पार्क (Best water park in Rajasthan) के लिए भी जाना जाता है, यह वाटर पार्क राजस्थान के सबसे पुराने वाटर पार्क में से एक है। बच्चों के लिए इस वाटर पार्क में खेल के बहुत सारे सामान हैं जिससे बच्चों को यह पार्क बेहद पसंद आता है।

kota water park

हरियाली वाटर पार्क सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रोजाना खुला रहता है, वहीं इस वाटर पार्क में जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति ₹500 देने पड़ते है। अगर आप किसी कॉलेज की स्टूडेंट हैं तो आप अपने कॉलेज की आईडी दिखाकर ₹100 की छूट ले सकती हैं।

उदयपुर का विश्वप्रसिद्ध मार्वल वाटर पार्क

udaypur

राजस्थान में उदयपुर शहर तो वैसे अपने आसपास पाए जाने वाले महलों से जाना पहचाना जाता है। पर उदयपुर शहर के बाहर बना मार्वल वाटर पार्क (Best water park in Rajasthan) विदेशियों के साथ साथ स्थानीय लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। इस वाटर पार्क (Best water park in Rajasthan) को उदयपुर के वाटर पार्कों का वाटर किंगडम कहा जाता है, जिसमें आप जाकर कई ऐसी सवारी कर सकती हैं जो राजा महाराजों के जमाने में होती थी। मार्वल वाटर पार्क सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है, यहाँ जाने के लिए वयस्क हैं तो ₹400 दीजिए और अगर आपके साथ कोई बच्चा है तो ₹250 देना पड़ता है।

Leave a comment