Celebrity Transformation: फिल्मी सितारे और उनकी चमक धमक चाली जिंदगी देख सभी उसकी तरु आकर्षित होते हैं। लेकिन इस लाइफ को मेंटेन करने के लिए इन सितारों को जो मेहनत करनी पड़ती है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। निजी जीवन में सुख सुविधाओं के बीच रहने वाले सितारे अपने काम को बेहतर से बेहतर करने के लिए विपरीत परिस्थितियों में काम करने से भी गुरेज नहीं करते। यहां तक की अपने किरदार को निभाने के लिए वे किसी भी सीमा को पार करने को तैयार रहते हैं। हाल ही में टीवी एक्टर रवि दुबे के अपनी आने वाली फिल्म के लिए ट्रांसफार्मेशन देख उनके फैंस चौंक गए। उनके लुक को देख ये उन्हें पहचानना मुश्किल है। ऐसे ही बॉलीवुड के कई बडे सितारों ने पर्दे पर किरदार को परफैक्ट दिखाने के ऐसा ट्रांसफार्मेशन किया की उनके फैंस हैरान रह गए। ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आज आपको बताते हैं।
यह भी देखे-रश्मिका मंदाना का ये दस लुक आप किसी भी पार्टी में कर सकते हैं कैरी: Rashmika Looks
Celebrity Transformation: रवि दुबे

टीवी के जाने माने कलाकार जल्द ही ‘फराडे’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में अपने लुक को फैंस के साथ साझा किया। उनके लुक को देख उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है। फिल्म के लिए न सिर्फ उन्होंने फिजिकली बल्कि मेंटली भी खुद का किरदार के लिए ट्रांसफॉर्म किया है। बढी हुई दाढी, झूलती लटकती मांस पेशियां और बेह खूखांर लुक फिल्म में कुछ इस तरह का उनका लुक देख सभी हैरान हैं। मांसपेशियों को इस तरह दिखाने के लिए रवि ने काफी मेहनत की है। यह फिल्म एक साइटिंस्ट पर आधारित है जिनका नाम माइकल कराडे था। हालांकि फिल्म की कहानी तो अभी पता नहीं है लेकिन इसमें रवि के लुक को देख कर यही लग रहा है कि ये काफी रोचक होने वाली है।
सलमान खान

सलमान खान के फैंस उनकी बॉडी और लुक्स पर फिदा रहते हैं। फिल्म सुल्तान में जब उनके बढ़े हुए वजन के साथ बढ़ा हुआ पेट दिखाया गया उस सीक्वेंस में सलमान संग उनके फैंस के भी आंसू बहे। उनकी फिल्म में अपनी जर्नी से उन्होंने फैंस को इस कदर जोड लिया कि जब सलमान शीशे के सामने शर्ट उतारकर खड़े हुए तो फैंस जो उनकी बॉडी देख सीटियां बजाते थे वे उनके साथ भावुक हो गए। किसी ने भी कभी सलमान को इस रूप में देखने की उम्मीद तक नहीं की होगी। सलमान खान जो खुद भी फिटनेट फ्रीक हैं उन्होंने इस किरदार के लिए पहले वजन बढाया और फिर फिल्म की मांग पर वजन को घटाया। तो भाई जान जो सबकी जान हैं वे अपने किरदारों के लिए पूरी तरह से कमिटमेंट करते हैं।
रणदीप हुड्डा

अपनी बेहतरीन अदाकारी और अलग अंदाज के लिए मशहुर रणदीप हुड्डा का फिल्म सरभजीत में ट्रांसफार्मेशन गजब का था। उस फिल्म और उनके इस किरदार को निभाने के लिए इस ट्रांसर्फेंशन की मांग थी। उनकी अदाकारी में इस लुक ने उन्हें इस हद तक मदद की जब किरदार पर्दे पर आया तो फैंस वाहवाही किए बिना न रह पाए। उनके उस लीन लुक ने उनके किरदार को और भी प्रभावी बना दिया था। आज भी उस फिल्म के जेल में उनके सीक्वेंस को याद कर रोंगटे खडे हो जाते हैं। यही नहीं आने वाले समय में वे एक पॉलिटिकल ड्रामा में वीर सावरकर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी उनके लुक को देख उन्हें पहचानना मुश्किल है।
भूमि पेंडनेकर

एक एक्ट्रेस का पहली ही फिल्म में बढे हुए वजन के किरदार को निभाना आसान नहीं होता है। लेकिन भूमि उन कलाकारों में से हैं जो चुनौतीपूर्ण किरदारों को करने से पहले जरा भी नहीं सोचती। उनकी पहली फिल्म के बाद तो लोगों का ये भी लड़की बॉलीवुड में बस एक फिल्म के बाद नजर नहीं आएगी। भूमि खुद भी जानती थीं कि उनके लिए आगे थोडी मुश्किल हो सकती है बावजूद इसके उन्होंने इस किरदार को निभाया और उसके लिए अपने वजन को भी बढााया। इस फिल्म को देख कोई भी नहीं कह सकता कि पर्दे पर दिखने वाली वो हिरोइन भूमि ही हैं।
रणवीर सिंह

सेलिब्रिटीज को उनके किरदार निभाने के लिए फिजिकल ट्रांसफार्मेशन ही नहीं बल्कि कई बार साइकालॉजिकल ये मेंटली ट्रांसफार्म करना पडता है। रणवीर सिंह उन कलाकारों में से हैं जो अपनी उर्जा के लिए जाने जाते हैं। पद्मावत में उनके द्वारा निभाए गए खिलजी के किरदार में उनके लुक और ट्रांसफॉर्मेशन को देख दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थीं। रणवीर ने खुद भी बताया था कि इस किरदार के लिए खुद को मेंटली तैयार करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पडी। उन्हें साइकोलॉजिकल इस किरदार में फिट बैठने के लिए हर वो काम किया जिससे वे पर्दे पर क्रूर लग सकें।
