बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का सपना कई लोगों का होता है और उनमे से कुछ लोग ही होते है जिन्हे यहाँ काम करने का मौका मिलता है। इसके बाद भी बहुत कम लोग ऐसे होते है जिनके अंदर अपने काम को लेकर हर वक़्त जूनून सवार रहता है, उनके ऊपर जूनून सवार रहता है काम करने का, इंडस्ट्री में टॉप पर रहने का और सुपरहिट मोवीस देना का और इन्हीं को हम स्टार रहते है। वहीं बॉलीवुड में जूनून का भण्डार है हर स्टार यहाँ हर परिस्थिति में अपने आप को खरा साबित करते है। वही आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है।
आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी फिल्म के कड़ी मेहनत की है। गौरतलब है कि, अभिनेत्रियों और अभिनेताओं को इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए हर मूवी में अपने आप को साबित करना होता है। इसी कड़ी में कई बार उनके वजन बढ़ाना रहता है तो कई बार वजन घटना रहता है और इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते है। स्टार्स अपने कैरक्टर में इतना डूब जाते है कि उन्हें खुद का भी होश नहीं रहता बस वो अपने कैरक्टर में फिट रहने के लिए मेहनत करते है।
कृति सेनन (मिमी)
View this post on Instagram
फिल्म “हीरोपंती” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी पहली मूवी से ही सबका दिल जीत लिया था। जिसके बाद अब कृति बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। साथ ही अब कृति की वेब सीरीज आ रही है जिसका नाम है “मिमी” इसका ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसके बाद से ही दर्शको में इस मूवी के लिए अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि, इस सीरीज में कृति ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है। इस किरदार को निभाने के लिए कृति ने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया है।
कंगना रनौत (थलाइवी)
View this post on Instagram
बॉलीवुड में अपने बयानों और किस्सों को लेकर मशहूर कंगना रनौत को आज हर कोई जनता है। वहीं कई लोग कंगना को “पंगा क्वीन” भी बोलते है क्योंकि वो बिलकुल भी गलत सहन नहीं कर सकती और जो ऐसा करते है उनसे पंगा मोड़ लेती है। वहीं कंगना हमेशा ही अपने जज्बे के कारण जानी जाती है वो हमेशा ही अपनी मूवीज और उसके किरदार को लेकर बहुत सीरियस रहती है। जिसके चलते अब कंगना की हाल ही में एक मूवी आई थी जिसका नाम थलाइवी है। आपको बता दें कि, इस मूवी के रोल में फिट बैठने के लिए कंगना ने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया है।
करीना कपूर (टशन)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार करीना कपूर खान ने आज दुनियाभर में नाम कमाया है। गौरतलब है कि, करीना को इस इंडस्ट्री में सालों हो चुके है और इस पूरी जर्नी के दौरान उन्होंने कई हिट, सुपरहिट मूवी दी है। आपको बता दें कि, करीना ने अपनी मूवी “टशन” के कैरक्टर में फिट बैठने के लिए जीरो फिगर किया था। जीरो फिगर पाने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की थी।
भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईशा)
View this post on Instagram
बॉलीवुड मूवी दम लगा के हईशा से इंडस्ट्री में एंट्री मारी और इसी फिल्म के जरिए उन्होंने नाम कमा लिया। आपको बता दें कि इस मूवी के लिए भूमि ने अपना 30 किलो वजन बढ़ाया था। इस मूवी में उन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल है उन्होंने इस रोल में फिट बैठने के लिए बहुत मेहनत की। वहीं ताज्जुब वाली बात तो यह थी कि, उन्होंने 1-2 महीने के अंदर ही अपना फिगर पहले जैसा कर लिया था जो की हर किसी के बस की बात नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा (मैरी कॉम)

प्रियंका चोपड़ा आज किसी के भी परिचय की मोहताज नहीं है उन्होंने अपनी मेहनत से पूरी दुनियाभर में नाम कमाया है। प्रियंका को उनके फैन प्यार से देसी गर्ल और पीसी भी कहते है। वहीं आपको बता दें कि, प्रियंका ने अपनी मूवी “मैरी कॉम” के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। इस मूवी के रोल यानि मैरी कॉम का किरदार निभाने के लिए प्रियंका ने घंटों गिम में पसीना बहाया था।
Celebrity Fashion - सोनाक्षी सिन्हा के हर स्टाइल पर फ़िदा है लाखों लोग, लें इंस्पिरेशन
