Rashmika Looks: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना अब न केवल साउथ इंडियन फिल्मों में बल्कि हिंदी फिल्मों में काम कर रही है। आज रश्मिका का जन्मदिन है वो अपना 27th बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रश्मिका मंदाना न केवल अपनी एक्टिंग के लिए पहचानी चाहती है बल्कि अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी फेमस है। आज हम आपको रश्मिका के 10 लुक्स के बारे में बताएंगे जो आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकते हैं। तो आइए रश्मिका के दस लुक्स के बारे में जानते हैं।
Rashmika Looks: पिंक कुर्ता एंड प्लाजो

रश्मिका ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्हें पिंक कलर का कुर्ता और प्लाजो कैरी किया है। कुर्ते का नेक कहीं से भी अनकवर नहीं है। इस लुक के साथ उन्होंने गोल्डन कलर का झुमका और एक नग वाला पेंडेंट कैरी किया है। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आई मेकअप और लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए फ्लैट पहना है और अपने बालों को खुला रखा है।
वाइट प्लेन साड़ी

रश्मिका अक्सर साड़ी में नजर आती हैं। उनका ये लुक काफी फेमस है। उन्होंने एक तस्वीर में वाइट कलर की प्लेन साड़ी कैरी की है जिसके साथ में गोल्डन कलर का हैवी ब्लाउज पहना है। साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर का झुमका, गोल्डन बैंगल, बिंदी, काजल और पिंक शेड में लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा किया है।
डार्क कलर ड्रेस

एक लुक में रश्मिका ने पर्पल कलर की ड्रेस कैरी की है जिसका डीप नेक साथ ही स्लिवलेस है। ये ड्रेस काफी लॉन्ग है जिसमें नीचे की तरफ कलरफुल फ्लावर बने हुए हैं। उन फ्लावर को सपोर्ट करते हुए उन्होंने वैसा ही कलरफुल इयररिंग पहना है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है साथ ही सामने के तरफ के बालों को एक क्लिप के माध्यम से सेट किया है।
रेड लहंगा

एक लहंगा हर लड़की की पहली पसंद होती है। रश्मिका की ये तस्वीर देखकर आप जरूर ये लुक कैरी करना चाहेंगे। रश्मिका एक चटकदार रेड कलर की लहंगा कैरी किया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथों में गोल्डन कलर की बहुत सारी चूड़ियां पहनी है। साथ ही दूसरे हाथ में एक रिंग नजर आ रही है। उन्होंने बालों को खुला रखा है और माथे पर बिंदी और बोल्ड मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया है।
यह भी देखे-इवनिंग पार्टी में दिखना है सबसे अलग, फॉलो करें शनाया कपूर को: Shanaya Look
ब्लू ड्रेस

इस लुक में रश्मिका ने ब्लू कलर का गोल्डन वर्क का ब्लाउज, प्लेन प्लाजो और साथ में दुप्पटे को जैकेट की तरह कैरी किया है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन कलर की इयररिंग, ब्लू आईशैडो के साथ ब्लेक काजल और न्यूड शेड में लिपस्टिक और बालों को खुला रखा है।
स्काई ब्लू कलर सूट

रश्मिका के पार्टी ड्रेस की बात करें तो उसमें स्काई ब्लू कलर का सूट भी शामिल है। ये सूट काफी ब्राइट है और इस सूट के साथ रश्मिका ने एक साइट से दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ सेम कलर की इयररिंग और रिंग पहनी है। साथ ही उन्होंने बालों को मेसी पोनी के साथ लुक को पूरा किया है।
मजेंटा कलर की साड़ी

रश्मिका को साड़ियों में बहुत प्यार है। वो ज्यादातर साड़ी में फोटो पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने मजेंटा कलर की साड़ी में फोटो पोस्ट की है। इसमें वो ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लिवलेस और डीप नेक ब्लाउज कैरी किया है। साथ ही सिल्वर कलर का इयरिंग और मेकअप में पिंक कलर की लिपस्टिक और मिनिमम आई मेकअप किया है। बालो को उन्होंने खुला रखा है।
सिल्क की साड़ी

किसी भी फंक्शन या शादी में सिल्क की साड़ी पहनना एक बेस्ट च्वाइस है। आप किसी भी रंग की सिल्क की साड़ी कैरी कर सकते हैं क्योंकि वो हर रंग में अच्छा दिखता है। रश्मिका ने अपने दोस्त की शादी के दौरान एक पिंक कलर की सिल्क की साड़ी पहनी है। बाकी हर लुक के मुकाबले वो इस साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ब्लाउस स्लिवलेस है। रश्मिका के इस लुक में चार-चांद लगाता है उनका बन और उसमें लगा गजरा। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बिंदी और मिनिमम मेकअप और झुमका कैरी किया है।
येलो लहंगा

एक फिल्म के शुरू होने से पहले पुजा के दौरान रश्मिका मंदाना ने येलो कलर का लहंगा कैरी किया है। ये एक सिंपल लहंगा है जिसके साथ उन्होंने ब्राइट कलर का ब्लाउज और मेचिंग दुपट्टा लिया है। ये लुक किसी हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इस लुक के साथ उन्होंने राउंड शेप में इयररिंग्स पहना है। अपने बालों को खुला रखा है साथ ही मिनिमम मेकअप किया है। इस तस्वीर में उनके साथ साउथ के फेमस अभिनेता विजय नजर आ रहे हैं।
ब्लू साड़ी

लास्ट बट नॉट द लिस्ट, रश्मिका के आखिरी लुक की बात करें तो इसमें उन्होंने एक ब्लू कलर की साड़ी कैरी की है। आस बात ये है कि उन्होंने ये साड़ी उन्होंने एक अलग तरीके से पहना है। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी वर्क है लेकिन बीच में मिनिमम वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने झुमका पहन रखा है। साथ ही अपने बालो को स्ट्रेट किया है। पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ लाइट आई मेकअप में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
तो ये हैं रश्मिका के वो दस लुक जो आपको बेहद पसंद आएंगे। इन लुक्स को आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकते हैं। अगर आप शादी में जा रहे हैं तो सिल्क की साड़ी या लहंगा आपके लिए बेस्ट होगा वहीं आप सूट और अन्य ड्रेसेस भी किसी भी तरह की पार्टी में पहन सकते हैं।
रश्मिका के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो बॉलीवुड फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और रणबीर कपूर दिखाई देंगे। वहीं वो अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में दिखाई देंगी। इन दोनों के अलावा वो रेनबो में नजर आएंगे। साथ ही एक अन्य फिल्म में दिखाई देंगी जिसका नाम अब तक रिवील नहीं किया गया है। आखिरी बार उन्हें फिल्म मिशन मजनू में देखा गया था।
