घर में बढ़ गया है चूहों का आतंक, इन हैक्स को आजमाकर खत्म हो जाएगी टेंशन: Rat Hacks
Rat Hacks

Rat Hacks: घर में बढ़ गया है चूहों का आतंक-अगर घर की ठीक से सफाई ना की जाए, तो कई तरह के कीड़े-मकौड़ों का आतंक बढ़ जाता है। यह समस्या तब और खराब हो जाती है, जब चूहे घर में बिल बनाकर रहने लगते हैं। ऐसे में चूहे घर की हर चीज को तहस-नहस कर देते हैं और घर का बुरा हाल कर देते हैं। कई बार तो चूहों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि ये नए कपड़ों को भी कुतर देते हैं और नुकसान कर देते हैं। इसके अलावा ये किचन में भी गंदगी मचाते हैं, जो बीमारियों को न्योता देने के समान है।

यह भी देखे-रिसर्च का दावा सेल्फी लेने से खुशी बढ़ती नहीं घटती है, महिलाओं पर पड़ रहा है इसका उल्टा असर: Selfie Side Effects

बाजार में चूहे मारने की दवाएं काफी लम्बे समय से मिल रही हैं, लेकिन इससे इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इनका खात्मा कर सकते हैं। आइए जानें घर से चूहों को भगाने के नुस्खों के बारे में-

Rat Hacks: प्याज से भगाएं चूहे

Rat Hacks
Rat Hacks-Onion

चूहों को प्याज की मदद से भी आसानी से भगाया जा सकता है। दरअसल चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी नहीं भाती। इसके लिए घर के जिन हिस्सों में चूहे ज्यादा हैं, उन जगहों पर प्याज के टुकड़े रख दें। इससे घर से बहुत जल्दी चूहे भागने लगेंगे।

गोबर से भागेंगे चूहे

गोबर की मदद से भी चूहों को आसानी से भगाया जा सकता है। इसके लिए जहां भी घर में चूहों के बिल दिखाई दें, उन जगहों पर गोबर की गोलियां रख दें। इन्हें खाकर चूहों का खात्मा हो जाएगा।

तेजपत्ते की महक से भागेंगे चूहे

Bay Leaf
Bay Leaf Hacks

चूहों को मसालों का गंध पसंद नहीं होती, ऐसे में आप तेज पत्ते की मदद से चूहों को भगा सकते हैं। घर में जहां भी चूहे के बिल दिखाई दें, उन जगहों पर तेज पत्ता रख दें। इसे खाकर चूहे मरने लगते हैं। ये आसान नुस्खा आपके बहुत काम आने वाला है।

फिटकरी से मिलेगा चूहों से छुटकारा

चूहों के बिल में फिटकरी को पीसकर बिल में डाल दें। इस नुस्खे से आप देखेंगे की चूहे बहुत जल्द घर से भागने लगेंगे। घर में चूहों का आतंक कम करने के लिए ये नुस्खा बहुत ही कारगर है।

पुदीना की पत्तियां आएगी काम

Mint
Mint for rat Credit: istock

चूहों से छुटकारा पाने के लिए पुदीना भी काफी कारगर है। इसके लिए चूहों के बिल में पुदीना की पत्तियां डाल दें और घर के कोनों में भी इसे रख दें। इससे आपको चूहों से राहत मिलेगी। इसके अलावा आप पुदीना के तेल को रुई में भिगोकर भी चूहों के बिल में और घर के सभी हिस्सों में रख सकते हैं।

काली मिर्च का करें इस्तेमाल

चूहे के बिल कर पास पिसी हुई काली मिर्च को पानी में डालकर स्प्रे करें। इससे चूहे भाग जाएंगे। काली मिर्च की तेज गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में ये नुस्खा आपके बहुत काम आएगा।

नेप्थलीन बॉल्स का करें इस्तेमाल

Naphthalene balls
Naphthalene balls Hacks

नेप्थलीन बॉल्स की महक को चूहे पसंद नहीं करते हैं। इसकी तेज महक के चलते चूहे दूर से ही भाग जाते हैं। अगर किचन, बाथरूम, स्टोर रूम में चूहे ज्यादा हो गए हैं, तो इन्हें नेप्थलीन बॉल्स से भगाया जा सकता है। इसे बिल और घर के अन्य हिस्सों में रख दें।

आप भी इन कारगर नुस्खों की मदद से चूहों का खात्मा कर सकते हैं। इन आसान हैक्स को आप आजमाकर आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे।