बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पिंक साड़ी लुक्स है कमाल: Pink Saree Looks
Pink Saree Looks Credit: istock

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पिंक साड़ी लुक्स है कमाल

साड़ी आपको हर सीजन में एक परफेक्ट लुक देता है। जब परफेक्ट लुक देने की बात आती है, तो बॉलीवुड डीवाज़ फैशन इंडस्ट्री में सबसे स्टाइलिश हैं। साड़ियों में एक्ट्रेसेस किसी परी से कम नही लगती है।

Pink Saree Looks: साड़ियों में एक्ट्रेसेस किसी परी से कम नही लगती है। अक्सर ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस लुक पाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। शादी और सगाई में गॉर्जियस दिखने के लिए आप भी एक परफेक्ट ट्रेडिशनल ड्रेस की तलाश कर रही हैं, तो इन एक्ट्रेसेस की तरह साड़ी ट्राई करें। लाइट हो या डार्क कलर, आप साड़ी को अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें। अगर आप इस साल सगाई या शादी में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो पिंक कलर को बिल्कुल भी न भूलें। बॉलीवुड एक्ट्रेस पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर साड़ी में बेहद गॉर्जियस लगती हैं और हर साड़ी को एक नए अंदाज में कैरी करती हैं। इस फोटो में जाह्नवी ने पिंक कलर की प्लेन साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन और ऑरेंज कलर का बॉर्डर बना हुआ है. इस साड़ी को डिफरेंट लुक देने के लिए जाह्नवी ने एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी स्लीव्स कटी हुई है। इसके अलावा जाह्नवी ने गोल्डन बैंगल्स और मांगटीका के साथ वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है. इंगेजमेंट के लिए ये लुक बेस्ट रहेगा।

काजोल

हर साल ही सिल्क की साड़ी का फैशन चलन में रहता था। वैसे ही इस साल भी महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं। काजोल ने पिंक कलर की चंदेरी सिल्क साड़ी कैरी की है। जिसे गोल्डन बॉर्डर के साथ डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं काजोल ने पिंक साड़ी को ऑरेंज कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो लुक से अलग नजर आ रहा है। काजोल ने ब्राउन स्मोकी आई लुक और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया है।

तमन्ना भाटी

पिंक कलर किसी भी फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगता है और इससे महिलाओं के चेहरे पर भी एक अलग ही ग्लो आता है। तमन्ना भाटी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन हैवी बॉर्डर और मैचिंग एम्ब्रायडरी है। इस साड़ी के साथ तमन्ना ने हैवी चोकर नेकपीस पहना हुआ है और साथ में गोल्डन चंबली कैरी की हुई है। लाल बिंदी और गजरे के साथ तमन्ना का ये लुक परफेक्ट लग रहा है।

समांथा अक्किनेनी

समांथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर अपने साड़ी लुक में कई फोटोज शेयर करती हैं और यही वजह है कि उनके इतने चाहने वाले हैं। सामंथा ने एक लाइट गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें नीचे की तरफ एक साधारण शिफॉन डिज़ाइन है और साड़ी में ऊपर की तरफ कढ़ाई की गई है। इतना ही नहीं समांथा ने नेट पर हैवी एम्ब्रॉयडरी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है। आप सगाई में इस तरह की साड़ी जरूर ट्राई कर सकती हैं।

सोनाक्षा सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि उन्हें साड़ी बहुत पसंद है। आप भी साड़ी लुक के लिए उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। सोनाक्षी सिन्हा की यह प्रिंटेड साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है क्योंकि इसमें लो रफल डिजाइन है। इतना ही नहीं पल्लू को डिफरेंट लुक देने के लिए रफल डिजाइन भी दिया गया है। सोनाक्षी ने अपने लुक को एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज़ और गोल्डन मूनलाइट से पूरा किया है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने पिंक और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें सबसे नीचे व्हाइट और पिंक है। आलिया भट्ट की इस साड़ी पर गोल्डन कलर की कढ़ाई की गई है और मैचिंग बॉर्डर भी दिया गया है। अपनी साड़ी के लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आलिया ने कोल्ड शोल्डर व्हाइट ब्लाउज पहना है। बन हेयर स्टाइल और ब्लू मूनलाइट के साथ आलिया भट्टा का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस बार आप भी सगाई में कुछ अलग लुक कैरी करने के लिए सोच रहे है। तो आप आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Leave a comment